सुनील बंसल बोले- स्मृति ईरानी की वर्चुअल रैली से उन्हें जोड़ें जो भाजपा से अलग होंं
27 जून को होनी है रैली कहा कि फेसबुक ट्वीटर और यूट्यूब लाइव से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।
कानपुर, जेएनएन। 27 जून को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की क्षेत्रीय वर्चुअल रैली के लिए भाजपा की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार शाम प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने प्रमुख नेताओं के साथ ऑनलाइन बैठक कर रैली की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए। कहा कि रैली में अधिक से अधिक लोग वो जोड़े जाएं, जो भाजपा से अलग हों।
बीजेपी फॉर यूपी वेबसाइट से भी जोड़ा जाए
शाम चार बजे हुई इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह व परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारिया ने की। सुनील बंसल ने कहा कि रैली 27 जून की शाम पांच बजे होनी है। क्षेत्र के सभी 17 संगठनात्मक जिला इकाइयां अपना लक्ष्य निर्धारित करें और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। हर बूथ से लोग सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से इस रैली को लाइव देखें। बीजेपी फॉर यूपी वेबसाइट से भी लोगों को रैली से जोड़ा जा सकता है। विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से नए लोगों को इस रैली को दिखाना है। इस काल में पुराने तरीके की रैली नहीं हो पा रही है, इस चुनौती को अवसर के रूप में लें। कहा कि वीडियो कांफ्रेंसिंग से लिंक के से जुडऩे के अलावा एफबी, ट्वीटर और यूट्यूब लाइव के जरिए लाखों लोगों को जोड़ा जाए। सभी पदाधिकारी अपने फेसबुक अकाउंट से लाइव रैली शेयर करें।
कहा कि इसके अलावा 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस कार्यक्रम हर मंडल में वीडियो कांफ्रेंङ्क्षसग से होगा। इसमें वक्ता कश्मीर के लिए उनके बलिदान की जानकारी देंगे। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी ङ्क्षसह, क्षेत्रीय पदाधिकारी आनंद राजपाल, हनुमान मिश्रा, मुखलाल पाल, राम लखन रावत, मोहित पांडेय, प्रमोद बॉर्डर, नरेंद्र तिवारी के अलावा उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या व ग्रामीण जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला भी थे।