Move to Jagran APP

अखिलेश बताएं मायावती से गेस्टहाउस कांड में समझौते का हलफनामा लिया या नहीं : सुंदरलाल

प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष सवाल उठाते हुए बोले, नेताजी पर चल रहा मामले में मुकदमा।

By AbhishekEdited By: Published: Sun, 27 Jan 2019 07:19 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jan 2019 07:19 PM (IST)
अखिलेश बताएं मायावती से गेस्टहाउस कांड में समझौते का हलफनामा लिया या नहीं : सुंदरलाल
अखिलेश बताएं मायावती से गेस्टहाउस कांड में समझौते का हलफनामा लिया या नहीं : सुंदरलाल

फर्रुखाबाद, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव जनता को बताएं कि बसपा मुखिया मायावती से गेस्टहाउस कांड में समझौते का हलफनामा लिया है या नहीं। इस मामले में हमारे नेताजी मुलायम सिंह यादव आरोपित हैं और मुकदमा अभी न्यायालय में विचाराधीन है। वह मसेनी चौराहा स्थित एक गेस्टहाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

loksabha election banner

प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन की घोषणा के दौरान देश की जनता ने देखा कि सपा मुखिया ने किस तरह बसपा के सामने हथियार डाल दिए। इससे बसपा के टिकट की कीमत बढ़ गई। यह गठबंधन लोकसभा चुनाव परिणाम की घोषणा तक ही चलेगा। उसके बाद मायावती पहली घोषणा सपा से गठबंधन तोडऩे की करेंगी और कहेंगी कि अखिलेश अपनी पार्टी का वोट उन्हें नहीं दिलवा सके।

कहा कि कांग्रेस को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। हम भाजपा को छोड़ किसी भी पार्टी से गठबंधन करने को तैयार हैं। 6 फरवरी को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन के बाद प्रत्याशी तय किए जाएंगे। इससे पूर्व उन्होंने जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र यादव के यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। वह गांव खिमसेपुर के विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता, प्रदीप यादव, अरविंद कश्यप, चांद खां, आशीष राय आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.