Suicide in UP: फतेहपुर में घरेलू कलह की किसान की मौत की वजह, बाग में पेड़ से लटककर दी जान
जिवकरा निवासी 45 वर्षीय किसान कमल तिवारी पुत्र यदुनंदन सुबह 10 बजे घर से खेतों की ओर गया था लेकिन दोपहर तक जब वह घर नहीं आया तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की। जिसके बाद उसका शव उसी के बाग में चिलवर के पेड़ से लटका मिला।
फतेहपुर, जेएनएन। गाजीपुर थाना क्षेत्र के जिवकरा गांव में गुरुवार सुबह एक किसान ने घरेलू कलह से परेशान होकर बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना की पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
जिवकरा निवासी 45 वर्षीय किसान कमल तिवारी पुत्र यदुनंदन सुबह 10 बजे घर से खेतों की ओर गया था लेकिन दोपहर तक जब वह घर नहीं आया तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की। जिसके बाद उसका शव उसी के बाग में चिलवर के पेड़ से लटका मिला। पारिवारिक कलह की वजह से किसान की आत्महत्या की बात कही जा रही है।
रिश्तेदारों ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व दिवंगत के पिता ने करीब दो बीघा खेत बेची थी। जिसमें बेटों के बीच ठीक से बंटवारा नहीं किया गया था। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा भी हुआ था। हालांकि दिवंगत के पिता ने इन आरोपों को निराधार बताया है। घटना से घर मे कोहराम मच गया। किसान की पत्नी सुनीता, बेटा राज व बेटी रुचि रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ नीरज यादव ने बताया कि जांच में घरेलू कलह को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।