रक्तविहीन युद्ध है राजनीति : यदुवंश
जागरण संवाददाता, कानपुर : हाल ही में उप्र भारतीय जनता युवा मोर्चा की कमान संभालने वाले सुभा
जागरण संवाददाता, कानपुर : हाल ही में उप्र भारतीय जनता युवा मोर्चा की कमान संभालने वाले सुभाष यदुवंश सोमवार को पहली बार कानपुर आए। रोड शो के जरिये मोर्चा ने ताकत दिखाई तो प्रदेशाध्यक्ष ने युवा समागम में अपने उद्बोधन को वह तर्क समझाए, जो भाजपा की आलोचना करने वालों के सामने रखे हैं। बोले कि राजनीति रक्तविहीन युद्ध है, जो तर्को से लड़कर जीता जाता है।
नव मनोनीत भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष सुभाष यदुवंश का रोड शो विभिन्न सड़कों पर करीब 32 किलोमीटर सफर करने के बाद शाम को किदवई नगर स्थित म्यूजिकल फाउंटेन पार्क पहुंचा। यहां युवा समागम को प्रदेशाध्यक्ष ने संबोधित किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद और शहीद भगत सिंह सहित कई महापुरुषों का उल्लेख करते हुए बोले कि जरूरत पड़ने पर अपना जीवन भी मां भारती के लिए युवा न्योछावर करते रहे हैं। हम श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी बाजपेयी की परंपरा के लोग हैं, राष्ट्र निर्माण ही सर्वोपरि है। समागम को भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन ओमप्रकाश श्रीवास्तव, दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने भी विचार रखे। संचालन मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुजीत चंदेल ने किया। मंच पर प्रदेश पदाधिकारी सोनू सिंह, साकेत शर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा भी थे।
---
इन्होंने किया स्वागत
शुभम त्रिवेदी, अमन शुक्ला, रचित पाठक, मोनू पांडेय, अक्षय द्विवेदी, मनुज गोयल, आशीष साहू, पवन गुप्ता, हिमालय गुप्ता, शशांक मिश्रा, पारस जैन।