Move to Jagran APP

सशक्त लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष जरूरी : बृजलाल

देश में मजबूत लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष की जरूरत है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 02:10 AM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 02:10 AM (IST)
सशक्त लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष जरूरी : बृजलाल
सशक्त लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष जरूरी : बृजलाल

जागरण संवाददाता, कानपुर: देश में मजबूत लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष की जरूरत है लेकिन यह विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह जीते। यह बात सोमवार को भाजपा सांसद व सीसामऊ, आर्यनगर व छावनी विधानसभा क्षेत्र के पालक बृजलाल ने पत्रकार वार्ता में कहीं। उनके साथ जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय व सुरेश अवस्थी थे।

loksabha election banner

उन्होंने दावा किया कि भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में 350 सीटें जीतेगी। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष जरूरी है लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यह जिम्मेदारी तो विपक्ष की है कि वह जीते। ऐसा तो नहीं हो सकता कि उसे भाजपा सीटें जितवाए। उन्होंने कहा कि कानपुर में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने से यहां कानून व्यवस्था में और सुधार आया है। वैसे तो यहां जनता पार्टी के समय ही पुलिस कमिश्नरेट बनाकर नियुक्ति कर दी गई थी लेकिन उस समय वह आदेश वापस ले लिया गया था। उन्होंने कहा कि यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि बहुत से मामलों में जब दारोगा अपनी रिपोर्ट लगाते थे तो उप जिलाधिकारी उन्हें सुनते नहीं थे। इसके अलावा कानून-व्यवस्था की कई बार विपरीत परिस्थितियां होने पर मजिस्ट्रेट मौके से भाग जाते थे। अब पुलिस को ये सभी आदेश सहायक आयुक्त या उपायुक्त से ही मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगरा, मेरठ, प्रयागराज, अयोध्या, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद में भी पुलिस कमिश्नरी बननी चाहिए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर उन्होंने आतंकियों का समर्थक होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कानपुर में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने से यहां कानून व्यवस्था में और सुधार आया है। वैसे तो यहां जनता पार्टी के समय ही पुलिस कमिश्नरेट बनाकर नियुक्ति कर दी गई थी लेकिन उस समय वह आदेश वापस ले लिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.