Move to Jagran APP

प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक बने वीएफआइ के एसोसिएट Vice President और सुनील नामित सदस्य

वीएफआइ ने वालीबॉल खेल को बढ़ावा देने की मंशा से एशियन वालीबॉल फेडेरशन के जोनल एक्सक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट रामावतार सिंह जाखड को महासंघ का सीइओ बनाया। कोरोना संक्रमण के चलते वेबिनार के जरिए नव निर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक का गठन किया गया।

By Akash DwivediEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 02:41 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 02:41 PM (IST)
प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक बने वीएफआइ के एसोसिएट Vice President और सुनील नामित सदस्य
फेडरेशन ने 14 सदस्यीय कमेटी का गठन भी कर दिया

कानपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष व प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक को वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अपना एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त किया। यह जानकारी भारतीय वालीबॉल महासंघ के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि वीएफआइ ने वालीबॉल खेल को बढ़ावा देने की मंशा से एशियन वालीबॉल फेडेरशन के जोनल एक्सक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट रामावतार सिंह जाखड को महासंघ का सीइओ बनाया। कोरोना संक्रमण के चलते वेबिनार के जरिए नव निर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक का गठन किया गया। इसमें महासंघ ने भारतीय वालीबॉल लीग कराने का निर्णय लिया है, जिसकी योजना लगभग बनाई जा चुकी है। इसके लिए फेडरेशन ने 14 सदस्यीय कमेटी का गठन भी कर दिया है।

loksabha election banner

शहर के खिलाडिय़ों ने जताई खुशी

यह लीग वर्ष 2021 में भारत में ही आयोजित कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिनों-दिन प्रदर्शन निखरता जा रहा है। इसके लिए बनी कमेटी में उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के महासचिव व भारतीय वालीबॉल महासंघ के नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी को नामित सदस्य बनाया गया।

प्रदेश एसोसिएशन से ब्रजेश पाठक और सुनील कुमार तिवारी की जिम्मेदारी बढ़ाए जाने पर शहर के खिलाडिय़ों ने खुशी व्यक्त की। आपको बतातें चले की उप्र वालीबॉल टीम ने पिछले सीजन में संपन्न हुए खेलों इंडिया में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया था। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतियोगिता में चयनित होने वाली टीम में शहर के खिलाडिय़ों का प्रदर्शन काबिले ए तारीफ रहा। जो खिलाडिय़ों को वालीबॉल खेल से जोड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.