पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हड़ताल पर राज्य कर्मचारी, काम न होने से लौटे लोग
आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालयों में काम ठप, डीआइओएस कार्यालय के मुख्य गेट पर जड़ा ताला।
By AbhishekEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 01:09 PM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 01:09 PM (IST)
कानपुर, जागरण संवाददाता। पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालयों में हड़ताल कर दी। इस वजह से कामकाज ठप हो गया और जो लोग अपने काम के सिलिसिले में सरकारी दफ्तरों में पहुंचे उन्हें वापस लौटना पड़ा।
संगठन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने जोर देकर कहा कि भले ही शासन वार्ता के लिए बुला रहा हो पर शिक्षक और कर्मी हड़ताल पर डटे रहेंगे। संगठन से जुड़े प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश बाबू पांडेय ने दावा किया कि अधिकांश प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ताला लगा रहा।
चुन्नीगंज स्थित डीआइओएस कार्यालय में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के पदाधिकारियों ने मुख्य गेट नहीं खुलने दिया। बोर्ड परीक्षा शुरू होने से ठीक एक दिन पहले कार्यालय के बाहर प्रदर्शन से कामकाज प्रभावित हुआ। यहां पर ही यूपी मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी हड़ताल का समर्थन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने हड़ताल को सफल बताया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें