Move to Jagran APP

सफरनामा 2021 में जानिए - किन हस्तियों ने इस साल बटोरीं सुर्खियां और किसने दुनिया को कहा अलविदा

सफरनामा 2021 की पिछली कड़ी में आपने उन भारतीय महिलाओं के बारे में पढ़ा जिन्होंने देश को नई ऊंचाइयां देने का काम किया। इस विशेष स्टोरी में आप उन नामों के बारे में जानेंगे जा पूरे वर्ष चर्चा का विषय बने रहे। पढें दिनेश दीक्षित की विशेष स्टोरी

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Fri, 24 Dec 2021 06:48 PM (IST)Updated: Fri, 24 Dec 2021 06:48 PM (IST)
सफरनामा 2021 में जानिए - किन हस्तियों ने इस साल बटोरीं सुर्खियां और किसने दुनिया को कहा अलविदा
सफरनामा 2021: सुमित्रा महाजन, गीता सिंह गौर, हिमानी बुंदेला और रेखा शर्मा।

कानपुर। सफरनामा 2021: वर्ष 2021 कई मायनों में यादगार रहा। कई लोगों ने नाम इस साल उपलब्धि जुड़ी तो कई हस्तियों ने दुनिया काे अलविदा कह दिया। सफरनामा की इस कड़ी में हम ऐसे ही कई लोगों के बारे में बताएंगे जिन्होंने 2021 में नाम कमाया। 

loksabha election banner

चर्चा में 

  • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ाया गया।
  •  गुजरात के वंचित वर्ग से संबंध रखने वाली एक्टीविस्ट व एडवोकेट मंजुला प्रदीप वंचितों के अधिकार के लिए संघर्ष करने व जातिगत और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ काम करने के लिए जानी जाती हैं। वह दलित अधिकारों के संगठन नवसर्जन ट्रस्ट (पूर्व नाम अनटचैबल्स) की कार्यकारी निदेशक भी रही हैं। इस साल उन्होंने नेशनल काउंसल आफ वीमन लीडर्स की स्थापना की है। यह संगठन वंचित तबकों के युवाओं के सशक्तीकरण के लिए काम करता है। वह अंतरराष्ट्रीय दलित एकजुटता नेटवर्क की सदस्य भी हैं। उन्होंने नस्लवाद के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के विश्व सम्मेलन में दलित अधिकारों का मुद्दा भी उठाया था।
  •  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर सरकारी पदों में महिलाओं को 40 फीसद आरक्षण मिलेगा।
  •  भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन की पहली महिला अध्यक्ष बनीं हर्षवंती बिष्ट।
  •  अभिनेत्री कंगना रनोट को उत्तर प्रदेश में चल रहे सरकारी अभियान एक जिला एक उत्पाद के यूपी की ओडीओपी योजना का ब्रांड एबेस्डर चुना गया।
  •  राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम की सीएमडी बनीं अलका नांगिया अरोड़ा।
  •  सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की सड़क निर्माण कंपनी (आरसीसी) की कमान मेजर आइना को सौंपी गई। यह दायित्व उठाने वाली वह पहली महिला सैन्य कमांडर हैैं।
  •  असम की ओलिंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को सर्वशिक्षा अभियान का ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया।
  •  संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2021 में देश का प्रतिनिधित्व पूर्णिमा तिवारी ने किया।
  •  खुदरा भुगतानों के लिए भारत के एक क्षत्र निकाय भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने नूपुर चतुर्वेदी को एनपीसीआई भारत बिलपे लिमिटेड (एनबीबीएल) की मुख्य कार्याधिकारी के तौर पर नियुक्त किया है। एनबीबीएल एनपीसीआई की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक ईकाई है। यह कम लागत वाले संग्रहों के लिए बिलदाताओं को एक स्थान पर समाधान मुहैया कराती है। एनपीसीआई के अग्रणी बिल भुगतान प्लेटफार्म को अप्रैल में एक अलग सहायक इकाई बना दिया गया था। चतुर्वेदी का कार्य भारत बिल पेमेंट सिस्टम (बीबीपीएस) को उन्नत करना है ताकि इसका उपयोग बिल भुगतानों के लिए सबसे पसंदीदा प्लेटफार्म के तौर पर किया जाए। एनपीसीआई से जुड़ने से पूर्व नूपुर पेयू में कंट्री हेड और एयरटेल पेमेंट्स बैंक में कार्पोरेट बिजनेस एलायंसेज की प्रमुख थीं।
  •  एलआईसी की एमडी बनी मिनी आईपे। एमडी बनने से पहले वह कंपनी के लीगल विभाग में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में अपनी सेवा दे रही थीं। वह एलआईसी की पहली महिला जोनल मैनेजर रह चुकीं है। आईपे आंध्रा यूनिवर्सिटी से कामर्स में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने एलआईसीएचएफएल फाइनेंशियल सर्विसेज के इंटरनेशनल आपरेशंस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ के रूप में भी काम किया है।
  •  एयर इंडिया की पायलट कैप्टन जोया अग्रवाल संयुक्त राष्ट्र में महिला प्रवक्ता नियुक्त हुईं।
  •  पूर्व ओलिंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की प्रथम वाइस चांसलर नियुक्त हुईं।
  •  राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षण प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान की निदेशक बनीं उषा नटेसन।
  •  डब्लूडब्लूएफ इंडिया की फारेस्ट फ्रंटलाइन हीरोज एंबेस्डर बनीं उपासना कामिनेनी।
  •  भारतीय वायुसेना में जम्मू कश्मीर की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं माव्या सूदन। तेलंगाना की डुंडिगल वायुसेना अकादमी, हैदराबाद में पासिंग आउट परेड में भाग लेकर माव्या ने नाम रोशन किया है। वह जम्मू संभाग के राजोरी जिले के नौशेरा तहसील के गांव लंबेड़ी की रहने वाली हैं। वह जम्मू के कार्मल कान्वेंट स्कूल में शिक्षा हासिल करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए चंडीगड़ चली गई थीं। जहां से उन्होंने राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन किया। उनकी माता का नाम सुषमा और पिता का नाम विनोद सूदन है।
  •  फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं उज्ज्वला सिंघानिया। यह दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे पुरानी महिला नेतृत्व वाली और महिला केंद्रित बिजनेस चैंबर है। 38वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सिंघानिया महिलाओं को उद्यमिता, उद्योग की भागीदारी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाले एक सक्षम वातावरण की सुविधा देकर महिलाओं को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगी। फ्लो की स्थापना वर्ष 1983 में हुई थी। इसकी स्थापना फेडरेशन आफ इंडियन चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के एक विभाग के रूप में की गई थी।
  •  बंगाल की तीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं ममता बनर्जी। वह तृणमूल कांग्रेस की मुखिया भी हैं। ममता बनर्जी को देश की पहली महिला रेलमंत्री होने का गौरव प्राप्त है। वह दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं।
  •  बीआरओ में कमाडिंग अधिकारी नियुक्त होने वाली पहली महिला बनीं वैशाली हिवासे।
  •  भारत की पहली महिला उड़ान परीक्षण इंजीनियर बनीं आश्रिता वी वोलेटी।
  •  नैसकाम की पहली महिला चेयरपर्सन नियुक्त हुईं रेखा मेनन।
  •  सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड की चेयरमैन बनीं मल्लिका श्रीनिवासन।
  •  स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की पहली महिला चेयरपर्सन सोमा मोंडल स्टैैंडिंग कांफ्रेंस आफ पब्लिक इंटरप्राइजेज (स्कोप) की अध्यक्ष बनीं।
  •  कथक नृत्यांगना, अभिनेत्री व समाजसेवी उत्तराखंड की आरुषि निशंक को अर्थ डे नेटवर्क द्वारा अर्थ डे नेटवर्क स्टार चुना गया।
  •  गोवा में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह र्में ंहदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल, मथुरा से सांसद अभिनेत्री हेमा मालिनी को इंडियन फिल्म पर्सनाल्टी आफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण से हरनाज संधू तक...भारत की इन महिलाओं ने इस साल देश को दी नई ऊंचाई, पढ़ें सफरनामा 2021

पद्म पुरस्कार

  • आठ बार सांसद रहीं लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
  •  लेखिका मृदुला सिन्हा को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
  •  असम की सामाजिक कार्यकर्ता लखिमी बरुआ व राजनेता बिजोया चक्रवर्ती, तमिलनाडु की प्रसिद्ध गायिका बांबे जयश्री रामनाथ, तमिलनाडु की खिलाड़ी पी. अनिता, मध्य प्रदेश की चित्रकार भूरी बाई, पंजाब की उद्यमी रजनी बेक्टर, मिजोरम की सामाजिक कार्यकर्ता संखुमी बौलचौक, बंगाल की खिलाड़ी मौमा दास, झारखंड की समाजसेवी छुटनी देवी, मणिपुर की चित्रकार हनजबम ओंबी राधे शर्मी, बिहार की चित्रकार दुलारी देवी, मणिपुर की चित्रकार राधे देवी, उड़ीसा की समाजसेवी शांति देवी, अरुणाचल प्रदेश की पर्वतारोही अंशु जामसेनपा, उड़ीसा की लोकगायिका व समाजसेवी पूर्णमासी जानी, पंजाब की समाजसेवी प्रकाश कौर, दिल्ली की समाजसेवी नीरू कुमार, पंजाब की चित्रकार लाजवंती, तमिलनाडु की किसान पपाम्मल, महाराष्ट्र की उद्यमी व लिज्जत पापड़ की फाउंडर मेंबर जसवंती बेन जमनादास पोपट, असम की समाजसेवी बीरुबाला राभा, महाराष्ट्र की समाजसेवी सिंधुताई सपकाल, उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी सुधा सिंह, बंगाल की समाजसेवी गुरु मां कमली सोरेन, आंध्र प्रदेश की कलाकार निदुमोलू सुमती, उत्तर प्रदेश की साहित्यकार ऊषा यादव को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।  

बनीं करोड़पति

  • आगरा की 25 साल हिमानी बुंदेला केबीसी-13 की पहली करोड़पति विजेता बनीं। गौरतलब है कि हिमानी की 10 साल पहले हुए एक हादसे में आंखों की रोशनी खो चुकी है, लेकिन उन्होंने मुश्किलों से हार मानने की बजाय जीतने का हौसला रखा और यह साबित किया कि सपने देखने के लिए हौसला होना चाहिए। हिमानी का सपना दिव्यांग बच्चों के लिए कोचिंग खोलने का है।
  •  ग्वालियर की रहने वाली गीता सिंह गौर केबीसी-13 की करोड़पति विजेता बनीं। उन्होंने पुरस्कार स्वरूप एक करोड़ रुपए जीते। दो बेटियों और एक बेटे की मां गीता को शादी के बाद घर-परिवार की जिम्मेदारी संभालने के कारण पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी थी। हालांकि कई साल बाद उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई पूरी की।

हुए एक-दूजे के

  • अभिनेत्री पत्रलेखा अभिनेता राजकुमार राव के साथ वैवाहिक बंधन में बंधीं।
  •  अभिनेत्री कट्रीना कैफ ने अभिनेता विक्की कौशल के साथ शादी रचाई।
  •  अभिनेत्री यामी गौतम ने आदित्य धर के साथ शारी रचाई।
  •  अभिनेत्री अंगिरा धर ने फिल्म निर्माता आनंद तिवारी के साथ शादी की।
  •  अभिनेत्री दीया मिर्जा ने उद्योगपति वैभव रेखी के शादी की। खास बात यह है कि दोनों की ही यह दूसरी शादी है। दीया का विवाह एक महिला पंडित ने करवाया।  
  •  नताशा ने अभिनेता वरुण धवन के साथ शादी रचाई।

कमी अखरेगी

  •  हिंदी साहित्य जगत में प्रमुख स्थान रखने वाली लेखिका मन्नू भंडारी का निधन उनके प्रशंसकों को दुखी कर गया। मन्नू भंडारी का जन्म तीन अप्रैल 1931 को मध्य प्रदेश में हुआ था। वह प्रसिद्ध साहित्यकार राजेंद्र यादव की धर्मपत्नी थीं। उनकी मशहूर रचनाओं में शामिल हैैं मैं हार गई, आपका बंटी, महाभोज आदि।
  •  एशिया की पहली महिला ट्रक चालक 75 वर्षीया पार्वती आर्य का मध्य प्रदेश के मंदसौर में निधन हो गया। पार्वती ने पिछली सदी के सातवें दशक में ट्रक चलाकर परिवार पालने का निर्णय लिया था। वह 11 भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। उस दौर में जब महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थीं, उन्होंने ऐसा साहसी निर्णय लिया था।
  •  अमृतसर में पंजाब की लंबी हेक (सुर) की मलिका गुरमीता बावा का निधन पंजाबी संगीत जगत के लोगों को मायूस कर गया।
  •  धनबाद की रहने वाली नेशनल शूटर कोनिका लायक की असमय मौत खेल प्रशंसकों को दुखी कर गई।
  •  धारावाहिक बालिका वधू से चर्चा में आईं अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
  •  शूटर दादी के नाम से प्रसिद्ध चंद्रो तोमर ने जब निशानेबाजी शुरू की थी, तब उनकी उम्र 60 साल से अधिक थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीतीं। उन्हें दुनिया की सबसे उम्रदराज निशानेबाज माना जाता है। कोरोनाकाल में उनका निधन उनके प्रशंसकों को दुखी कर गया।

यादगार गतिविधि

स्वाधीनता के अमृत महोत्सव की यादगार गतिविधियों के अंतर्गत वायुसेना स्टेशन, नई दिल्ली से भारतीय वायुसेना ने एक महिला पर्वतारोहण दल को हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटियों में से एक माउंट मणिरंग (21,625 फीट) के लिए रवाना किया। महिला दल से वह सफलतापूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दल का नेतृत्व विंग कमांडर भावना मेहरा ने किया।

सराहनीय पहल

अफगानिस्तान के तालिबान के कब्जे में आने के बाद से वहां की स्थिति जगजाहिर है, लेकिन कहते हैैं न कि भावनाएं कोई बंधन नहीं मानती हैैं। अपनी जान की परवाह किए बगैर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की एक बालिका ने अयोध्या में भगवान श्रीराम को अर्पित करने के लिए काबुल नदी का जल भेजकर यह संदेश दिया कि आस्था की कोई सीमा नहीं होती है। उस लड़की ने काबुल नदी का जल भेजते हुए लिखा कि यह जल अफगानिस्तान की सभी बेटियों की तरफ से भगवान श्रीराम को अर्पित है।

खास उपलब्धि

सुप्रीम कोर्ट में तीन महिलाओं को जज बनाया गया। ये तीन महिला जज हैैं जस्टिस हिमा कोहली, जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी और जस्टिस बीवी नागरत्न। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे जेंडर प्रतिनिधित्व के लिहाज से एक ऐतिहासिक पल बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.