Move to Jagran APP

Holi Special : तस्वीरों में देखें कानपुर में होली की मस्ती, रंगों की बौछार

एक दूसरे को गुलाल लगाकर होरियारों ने जमकर मस्ती की।

By AbhishekEdited By: Published: Thu, 21 Mar 2019 03:05 PM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2019 03:05 PM (IST)
Holi Special : तस्वीरों में देखें कानपुर में होली की मस्ती, रंगों की बौछार
Holi Special : तस्वीरों में देखें कानपुर में होली की मस्ती, रंगों की बौछार

कानपुर, जेएनएन। होलिका जलते ही बुधवार रात से पूरा शहर होली की मस्ती में डूब गया। बड़ों संग बच्चों पर भी होली का सुरूर चढ़ गया। ढोलक की थाप पर लोगों ने होली के गीत गाए और नृत्य भी किया। एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई देने के साथ ही होरियारों ने जमकर मस्ती की। सुबह हारियारों की टोली रंग लेकर निकल पड़ी और जो भी मिला उसे रंग दिया।

loksabha election banner

बुधवार की रात 8.59 बजे जैसे ही भद्रा समाप्त हुई लोगों ने होली है भाई होली है का उद्घोष करते हुए होलिका दहन किया। शहर में वैसे तो 3416 स्थानों पर होलिका लगाने की अनुमति प्रशासन ने दी थी लेकिन इससे कहीं अधिक जगहों पर लोगों ने सजा रखी थी। पूजन अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की।

एक जगह लोग एकत्र हुए और साथ में होलिका की परिक्रमा करने के बाद विधिवत पूजन किया। होलिका में गन्ने में जौ की बालिंया फंसाकर भूनीं। होलिका में अन्न की आहुति देकर सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर शुभकामनाएं दीं।

सुबह से निकल होरियारों की टोली

गुरुवार की सुबह शहर की गलियों में होरियारों की टोली निकल पड़ी। वैसे तो बुधवार की शाम से ही लोग मस्ती में डूब गए थे। सुबह होते ही बच्चे अपनी पिचकारी लेकर निकल पड़े, रास्ते में जो भी दिखा रंग डालते रहे। इसके बाद हारियारों की टोली निकली, जहां भी गई रंगों की बौछार की सिलसिला जारी हो गया।

जगह जगह खूब बंटी ठंडाई

जगह-जगह ठंडई की दुकानें सजी रहीं और लोग बड़े ही चाव से ठंडई पीते रहे। एक दूसरे को पर्व की बधाई देने के साथ गुझिया का भी स्वाद लिया। कई जगहों पर गीत संगीत का भी इंतजाम किया गया। ढोलक की थाप पर होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा.. व अन्य गानों पर लोग झूम उठे।

यहां पर जमा होली का रंग

नौघड़ा, एक्सप्रेस रोड, मेस्टन रोड, मॉल रोड, सीसामऊ, पीरोड, स्वरूप नगर, आर्यनगर, ब्रह्म्नगर, किदवई नगर, दबौली, बर्रा, नौबस्ता, पनकी गंगागंज, कल्याणपुर, आवास विकास केशवपुरम, इंदिरा नगर, विकास नगर आदि जगहों पर होली का सबसे ज्यादा रंग जमा। लोगों ने एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया और सड़कों पर उतरकर खूब मस्ती की। सुबह से दोपहर तक एक दूसरे के घरों में जाकर होली खेलते रहे।

इस्कॉन मंदिर और परमट मंदिर में भी जमा होली का रंग

मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में फूलों की होली खेली गई। भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों ने जमकर होली खेली। सुबह से ही भक्तों का तांता मंदिर में लगता रहा। इसी तरह परमट स्थित महादेव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मंदिर में भगवान पर रंग की बौछार कर होली खेली। यहां सुबह से दोपहर तक लाइन लगी रही।

गंगा बैराज पर लगा जमावड़ा

होली खेलने वाले युवाओं की टोली दोपहर बाद से गंगा बैराज पर पहुंचती रही। होली की मस्ती में खूब रंग उड़ाया। वहीं बिठूर में भी गंगा किनारे होरियारे पहुंचे और मस्ती की। दोपहर बाद से इन जगहों पर भीड़ उमडऩी शुरू हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.