Move to Jagran APP

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने झंडागीत के रचयिता को किया नमन, माल्यार्पण कर लहराया तिरंगा

Kanpur News कानपुर के नर्वल में श्याम लाल गुप्त पार्षद प्रतिमा पर विधानसभा अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने माल्यार्पण किया। इसके साथही तिरंगा लहराया। सतीश महाना ने कहा कि गणेश सेवा आश्रम को जल्द स्मारक स्थल बनाया जाएगा ।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 09:39 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 09:39 PM (IST)
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने झंडागीत के रचयिता को किया नमन, माल्यार्पण कर लहराया तिरंगा
झंडागीत के रचयिता पद्मश्री श्याम लाल गुप्त ' पार्षद ' को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना किया नमन।

कानपुर, जागरण संवाददाता। देश को झंडागीत देने वाले पद्मश्री श्याम लाल गुप्त ' पार्षद ' को गुरुवार को उनकी जन्मभूमि नर्वल में नमन किया गया।विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने पार्षद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा लहराया। गणेश सेवा आश्रम में सहेज कर रखे गए महात्मा गांधी के चरखे को चलाया।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बहुत जल्द बदहाल पड़े गणेश सेवा आश्रम को स्मारक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

loksabha election banner

नर्वल में अमृत महोत्सव के तहत गुरुवार को 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा' के रचयिता श्याम लाल गुप्त ' पार्षद की प्रतिमा पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने माल्यार्पण कर आजादी के आंदोलन में उनके अमिट योगदान को याद किया।पार्षद प्रतिमा स्थल पर तिरंगा झंडा लहराकर आजादी के महोत्सव पर पार्षद जी को नमन किया गया।गणेश सेवा आश्रम में सहेजकर रखे गए महात्मा गांधी के अंबर चरखे को विधानसभा अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने चलाकर देखा।इस दौरान भारत माता की जय का उद्घोष गूंजता रहा।एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह, एसडीएम नर्वल गुलाब अग्रहरि,सुरेंद्र अवस्थी,विनय मिश्रा,रानू शुक्ला,जेपी निगम,अवनेश,हरिहर,ब्रजेश रहे।

पुलिस व होमगार्ड जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा : नर्वल में होमगार्ड जवानों ने थाने से लेकर पार्षद प्रतिमा स्थल तक तिरंगा यात्रा निकाली।विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक शामिल हुए।महाराजपुर के महुआगांव में सुनहला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने ग्रामीणों व बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।महाराजपुर के नजफगढ़ में आईटीबीपी जवानों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.