सपाइयों ने नगर निगम मुख्यालय पर बोला हल्ला, कर्मियों ने दरवाजे किए बंद
सपाई मोतीझील चौराहा पर एकत्र हुए, यहां से जुलूस की शक्ल में नगर निगम पहुंचे।
By Edited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 01:42 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 11:28 AM (IST)
कानपुर, जेएनएन। उजाड़ने से पहले ठेले वालों को फेरी नीति के तहत बसाने को लेकर सपाइयों ने नगर निगम मुख्यालय पर हल्ला बोला। भीड़ को देखकर नगर निगम कर्मियों ने मुख्यालय के दरवाजे बंद कर लिए। एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद नगर आयुक्त ने ज्ञापन लिया और आश्वासन दिया कि फेरी नीति के तहत बैठक बुलाई है।
सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी की अगुवाई में सपाई मोतीझील चौराहा पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में नगर निगम पहुंचे। इस दौरान ठेले पकौड़ी के ठेले भी थे। इसमें लिखा था कि मोदी जी पकौड़ी का ठेला लगा दिया है खड़े होने की जगह तो दें। इसके अलावा बकरी भी साथ लगाए थे कि बकरमंडी में बकरी का व्यापार करने वाली जगह छीन ली है ऐसे में बकरी बेचने का कैसे व्यापार करें। सरकार और अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते भीड़ नगर निगम मुख्यालय पहुंची। उजाड़ने से पहले उनको बसाया जाए। बकरमंडी में कब्जा की गई जगह को खाली किया जाए। फेरी नीति अभी तक क्यों नहीं लागू की गई है।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने मुख्यालय के बाहर आकर ज्ञापन लिया। इस दौरान कांग्रेस विधायक सुहैल अंसारी, चंद्रेश सिंह, मोहम्मद हसन रूमी, अंबर त्रिवेदी, कुतुबुद्दीन, पार्षद अर्पित यादव, अमित मेहरोत्रा, अभिषेक गुप्ता, मो सारिया, दानिश खान, अदनान खान, इमतियाज रसूल कुरैशी, चंद्राकर दीक्षित, रोशन गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विजन विकास यात्रा निकाल बताई सपा की नीतियां
जाजमऊ क्षेत्र में सपा की विजन विकास यात्रा में कार्यकर्ताओं ने जनता को सपा की नीतियां व अखिलेश सरकार के कामों को गिनाया। यात्रा को विधायक इरफान सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में केवल जनता के साथ खिलवाड़ कर गप्पे मारे है। सपा और बसपा के गठबंधन से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव महफूज अख्तर की अगुवाई में यात्रा दादामियां मजार से होते हुए सिद्धनाथ रोड से नई चुंगी पर आकर समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं ने लोगों को पर्चे बांट सपा की नीतियां बताई। इस दौरान सुहैल अख्तर, लियाकत अली, बृजेश, शिवा यादव व कल्लू सोनकर मौजूद रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें