Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sisamau Assembly Result: सीसामऊ विधानसभा सीट पर सपा की नसीम सोलंकी ने दर्ज की जीत, भाजपा को मिली हार

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 12:50 PM (IST)

    Sisamau ByPolls Result 2024 उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में सीसामऊ विधानसभा सीट पर सपा उम्मीदवार नसीम सोलंकी ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर मतदान के दौरान नौ सीटों में से इसी सीट पर सबसे अधिक बवाल हुआ। भाजपा और सपा के लिए यह सीट नाक का सवाल बन गई थी हालांकि भाजपा प्रत्याशी को करीब आठ हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा ।

    Hero Image
    नसीम सोलंकी, सुरेश अवस्थी व वीरेंद्र शुक्ला (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। (Sisamau Assembly By Election Result 2024)  उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में हाईप्राइल सीट सीसामऊ विधानसभा पर सपा की नसीम सोलंकी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने 8629 वोटों से जीत दर्ज की। 20 वें राउंट तक उन्हें 69666 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 61037 वोट मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस सीट पर मतदान के दौरान नौ सीटों में से इसी सीट पर सबसे अधिक बवाल हुआ। भाजपा और सपा के लिए यह सीट नाक का सवाल बनी हुई है। इस सीट पर कौन जीत दर्ज करेगा इसको लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह है।

    फिलहाल सीसामऊ पर सपा-भाजपा में सीधा मुकाबला नजर आ रहा है। रुझानों की ताजा जानकारी के लिए पेज को रिफ्रेश करें...

    कब और कितनी हुई वोटिंग

    सीसामऊ विधानसभा सीट (Sisamau Election Result)  पर 209 नवंबर को मतदान हुआ। इस सीट पर कुल दो लाख 71 हजार मतदाता हैं। जिसमें करबी एक लाख मुस्लिम मतदाता, 60-60 हजार ब्राह्मण और अनुसूचित जाति के मतदाता हैं। वहीं उपचुनाव में 49.1 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। जबकि 2022 विधानसभा चुनाव में इसी सीट पर 57.17 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    वर्तमान सीसामऊ के प्रमुख मोहल्ले

    रायपुरवा, गांधीनगर, भन्नानपुरवा, कौशलपुर, जवाहरनगर, सीसामऊ उत्तरी, सीसामऊ दक्षिणी, मैकरावर्टगंज, बेकनगंज, चमनगंज, चुन्नीगंज, सूटरगंज, कर्नलगंज और ग्वालटोली।

    कौन प्रत्याशी हैं मैदान में (Sisamau Assembly Candidate List)

    सीसामऊ सीट पर समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी (Naseem Solanki) पर भरोसा जताया है। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने सुरेश अवस्थी (Suresh Awasthi) को मैदान में उतारा। वहीं बसपा ने ब्राह्मण प्रत्याशी वीरेंद्र शुक्ला पर दांव लगाया है।

    सीसामऊ विधानसभा सीट का इतिहास

    सपा नेता व पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को पिछले दिनों एक प्लाट पर आगजनी और कब्जे की कोशिश में सात साल की सजा हुई थी। इरफान के सजायाफ्ता होने की वजह से यह सीट रिक्त हो गई थी। भले ही सीसामऊ क्षेत्र बेहद पुराना है, लेकिन इस नाम से सीट का गठन 1974 में हुआ, तब यह सीट सुरक्षित थी।

    2012 में जब परिसीमन हुआ तब यह सामान्य हुई। पहली बार यहां से कांग्रेस के शिवलाल जीते थे, लेकिन 1977 के चुनाव में जनता पार्टी यहां से जीत गई थी। हालांकि जनता पार्टी से यह सीट 1980 के चुनाव में कांग्रेस की कमला दरियावादी ने छीन ली थी। कमला यहां से दो बार जीतीं, लेकिन 1989 के चुनाव में जनता दल की लहर में यह सीट कांग्रेस को गंवानी पड़ी थी।

    लगातार तीन बार भाजपा को मिली जीत

    सन 1991 की राम मंदिर आंदोलन की लहर में यहां भाजपा का कमल खिला। राकेश सोनकर विधायक बने और लगातार तीन बार जीते। 1993 में जब सपा और बसपा का गठबंधन हुआ तब भी भाजपा की जीत हुई। तमाम कोशिशों के बाद भी भाजपा से यह सीट विरोधी नहीं छीन सके, लेकिन 2002 में भाजपा ने राकेश सोनकर का टिकट काट दिया था। केसी सोनकर भाजपा से मैदान में उतरे मगर, हार का सामना करना पड़ा। फिर भाजपा इस सीट पर कभी नहीं जीती।

    कांग्रेस के खाते में 2002 में कांग्रेस के संजीव दरियावादी विधायक बने। 2007 में भी वे जीते। 2012 में परिसीमन बदला और यह सीट सामान्य हुई तो कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। यहां से सपा के हाजी इरफान सोलंकी पहली बार जीते और फिर 2017 में भी उन्हें जीत मिली।

    कौन कब जीता

    1974 : कांग्रेस के शिवलाल

    1977 : जनता पार्टी के मोती राम

    1980 : कांग्रेस की कमला दरियावादी

    1985 : कांग्रेस की कमला दरियावादी

    1989 : जनता दल के शिव कुमार बेरिया

    1991 : भाजपा के राकेश सोनकर

    1993 : भाजपा के राकेश सोनकर

    1996 : भाजपा के राकेश सोनकर

    2002 : कांग्रेस के संजीव दरियावादी

    2007 : कांग्रेस के संजीव दरियावादी

    2012 : सपा के इरफान सोलंकी

    2017 : सपा के इरफान सोलंकी

    2022: सपा के इरफान सोलंकी

    इसे भी पढ़ें: Karhal By Election 2024 LIVE- बाहरी जिले से होगा करहल का विधायक? आज होगा फैसला… सपा के गढ़ में भाजपा की सेंध!

    comedy show banner