Move to Jagran APP

सोनिया गांधी से त्याग की सीख लें झूठ और फरेब का सहारा लेने वाले नेता : श्रीप्रकाश

सोनिया गांधी के जन्म दिन पर कांग्रेसियों ने तिलक हाल में बूंदी का केक काटकर मनाया जश्न।

By AbhishekEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 05:23 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 05:23 PM (IST)
सोनिया गांधी से त्याग की सीख लें झूठ और फरेब का सहारा लेने वाले नेता : श्रीप्रकाश
सोनिया गांधी से त्याग की सीख लें झूठ और फरेब का सहारा लेने वाले नेता : श्रीप्रकाश

कानपुर, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा है कि झूठ और फरेब का सहारा लेने व जनता को धोखा देने वाले नेताओं को कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से त्याग व बलिदान की सीख लेनी चाहिए। रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सोनिया गांधी के जन्म दिन पर शहर के पार्टी कार्यालय तिलक हॉल में केक काटते हुए लंबी उम्र की कामना की।

prime article banner

शहर स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल को तिरंगे झंडों और गुब्बारों से सजाया गया। यहां पर पहुंचे महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने 21 किलो के बूंदी का केक काटकर सोनिया गांधी का जन्म दिन मनाया। कांग्रेस नेताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और सोनिया गांधी के दीर्घायु की कामना की।

हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में सोनिया गांधी जैसी शख्सियत ढूंढें नहीं मिलेगी, जिन्होंने सत्ता की कुर्सी एक झटके में ठुकरा दी। उनका नेतृत्व सदैव मिलता रहे। इसके बाद शेरो शायरी और कविता पाठ का दौर चला। एडवोकेट संतोष पांडेय और बैतूल खां आदि ने रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन पीसीसी सदस्य संतोष पाठक ने किया। यहां पर शंकर दत्त मिश्र, हाफिज मोहम्मद उमर, संजीव दरियावादी, निजामुद्दीन खां, अशोक धानविक, कमल शुक्ला बेबी आदि प्रमुख नेता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.