Move to Jagran APP

शिवपाल यादव बोले, 2022 चुनाव से छह माह पहले तय करेंगे गठबंधन Kanpur News

प्रसपा मुखिया ने कहा कि जम्मू कश्मीर पर केंद्र सरकार के लिये गए निर्णय में वह देश के साथ।

By AbhishekEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 10:37 AM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 10:16 AM (IST)
शिवपाल यादव बोले, 2022 चुनाव से छह माह पहले तय करेंगे गठबंधन Kanpur News
शिवपाल यादव बोले, 2022 चुनाव से छह माह पहले तय करेंगे गठबंधन Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के सभापति और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव से छह महीने पहले वह गठबंधन तय करेंगे। जहां उन्हें सम्मान मिलेगा, उसके साथ जाएंगे। सहकारी ग्राम विकास बैंकों की समीक्षा और एक निजी कार्यक्रम के लिए आए शिवपाल ने सपा के साथ जाने से इन्कार नहीं किया। कहा, वक्त आने पर देखा जाएगा।

loksabha election banner

रविवार शाम शिवपाल यादव कानपुर पहुंचे, जहां प्रदेश सचिव आशीष चौबे के नेतृत्व में जाजमऊ पुल पर 51 किलो की माला पहनाई गई। इसके बाद वह लाजपत भवन में चल रहे जादूगर ओपी शर्मा के कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां पर उनका सम्मान किया गया। उनके साथ डॉ. आनंद झा भी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने सहकारी ग्राम बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद दैनिक जागरण से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार ने जो निर्णय लिया है, उसमें वह देश के साथ हैं।

उपचुनाव में सपा का सहयोग किए जाने के सवाल पर कहा कि वह अपनी पार्टी का संगठन मजबूत करने में लगे हैं। 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान देखेंगे कि क्या करना है। उन्होंने प्रदेश में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को चिंताजनक बताया। कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महिलाओं के साथ अपराधों पर नियंत्रण करने की जरूरत है। उनका स्वागत करने वालों में हरी कुशवाहा, राकेश रावत, आनंद शुक्ला, किसलय दीक्षित, शैलेंद्र मिश्रा, पुष्पेंद्र यादव, पीयूष चौहान आदि शामिल थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.