Move to Jagran APP

कानपुर देहात में ढाबे के पास रुके शिवपाल कार्यकर्ताओं से बोले, पंचायत चुनाव में ही बढ़ाए पार्टी का जनाधार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रविवार शाम इटावा से कानपुर-लखनऊ जा रहे थे। सिकंदरा कस्बे में एक ढाबे के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि आमजन के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने और निराकरण के लिए प्रयास करें।

By Rahul MishraEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 08:37 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 08:37 PM (IST)
कानपुर देहात में ढाबे के पास रुके शिवपाल कार्यकर्ताओं से बोले, पंचायत चुनाव में ही बढ़ाए पार्टी का जनाधार
प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का स्वागत करते जिलाध्यक्ष राजेश सिंह (बाएं)।

कानपुर, जेएनएन। पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए पंचायतों का अहम स्थान है। पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ता गांव गांव जाकर मेहनत करें। लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उनके निराकरण के लिए संघर्ष करें। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी साथ ही जनाधार भी बढ़ेगा। यह बात कानपुर देहात में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कही।

loksabha election banner

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रविवार शाम इटावा से कानपुर-लखनऊ जा रहे थे। सिकंदरा कस्बे में एक ढाबे के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक आ गया है। इसको लेकर सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। आमजन के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने और निराकरण के लिए प्रयास करें। पंचायत चुनाव से ही जनाधार बढ़ता है। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाहा ने उनका स्वागत करते हुए जिले व संगठन की ओर से चल रही तैयारियों के बारे में बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रसपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी का हर कार्यकर्ता नेता है वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करें। इस दौरान अनिल तिवारी, प्रमोद कटियार, लल्ला अंसारी, अयूब कुरैशी, मोनू यादव, प्रमोद चौधरी, फैसल अंसारी, अजय मिश्रा, संजय शुक्ला, रामपाल सिंह यादव, राजू प्रधान, शिवम तिवारी मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.