Move to Jagran APP

बांदा पहुंची प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा, शिवपाल बोले, सरकार बनी तो हर परिवार से एक बेटा व बेटी को देंगे नौकरी

सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के साथ अलीगंज रामलीला मैदान में बुधवार को शाम करीब चार बजे पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और राष्ट्रीय महासचिव आदित्य सिंह यादव का जोरदार स्वागत हुआ। जिलाध्यक्ष इमित्याज खान और डा. रोहित ने फूलमाला से उनका स्वागत किया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 08:43 PM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 08:43 PM (IST)
बांदा पहुंची प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा, शिवपाल बोले, सरकार बनी तो हर परिवार से एक बेटा व बेटी को देंगे नौकरी
सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के साथ शिवपाल बांदा पहुंचे।

बांदा, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो हर परिवार के एक बेटे व बेटी को नौकरी मिलेगी। सभी के खातों में पांच-पांच लाख रुपये भेजेंगे। भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे, एक भी पूरे नहीं किए। सिर्फ चंद उद्योगपतियों के लाभ के लिए ही कानून बनाए जा रहे हैं। 

loksabha election banner

सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के साथ अलीगंज रामलीला मैदान में बुधवार को शाम करीब चार बजे पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और राष्ट्रीय महासचिव आदित्य सिंह यादव का जोरदार स्वागत हुआ। जिलाध्यक्ष इमित्याज खान और डा. रोहित ने फूलमाला से उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने करीब 15 मिनट के भाषण में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कि 12 अक्टूबर को सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा वृंदावन से चली थी। इसका समापन श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में होगा। रथ यात्रा का उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन करना है। उन्होंने कार्यक्रम में देर से पहुंचने के लिए जनता से क्षमा मांगी। कहा कि प्रदेश में ही नहीं देश भर में किसान, नौजवान, मजदूर, मजलूम, महिलाएं, व्यापारी सभी वर्ग भाजपा की सरकार से पस्त है। सरकार के गलत निर्णयों का खामियाजा इन सभी को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव में जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया। उन्होंने मंच से सवाल किया कि क्या काला धान वापस आया, क्या 15 लाख रुपये आपके खाते में पहुंचे, भ्रष्टाचार व रिश्वत खोरी खत्म हुई, क्या किसानों की आय दोगुनी हुई ? कहा कि किसान व आम जनता महंगाई से कराह रहा है। भला तो सिर्फ चंद बड़े उद्योग पतियों का हुआ है। इनमें दो गुजरात के हैं, उन्हें आप सभी जानते हैं। सरकार ने हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, क्या आपके बेटों को नौकरी मिली। कोरोना काल में हजारों लोगों ने बिना आक्सीजन के दम तोड़ दिया। सरकारी अस्पतालों में दवाएं नहीं हैं, जो हैं वह घटिया हैं। भाजपा सरकार के पहले घरेलू गैस सिलेंडर चार सौ का था अब एक हजार में है। 70 रुपये से 103 रुपये में पेट्रोल हो गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए। लेकिन यह पूरी तरह झूठे हैं। उन्होंने मंच से आह्वान किया कि अब जनता को एकजुट हो जाना चाहिए। सत्ता परिवर्तन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो सिर्फ वादा किया है, लेकिन हम कहते हैं कि यदि प्रसपा की सरकार बनी तो हर परिवार से एक बेटे व बेटी को नौकरी मिलेगी। सभी के खातों में पांच-पांच लाख रुपये भेजे जाएंगे। ऐसे कानून बनेंगे जो किसान, मजदूर व जनता के हित में होंगे।

प्रसपा के बिना नहीं बनेगी किसी की सरकार: राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी सर्कुलर पार्टियों को अब एक हो जाना चाहिए। उन्होंने सपा से भी एक हो जाने को कहा। उन्होंने सपा के साथ गठबंधन से भी इन्कार नहीं किया। कहा कि हम इतना जानते हैं कि यदि प्रसपा की सरकार प्रदेश में नहीं बन सकी तो इतना जरूर है कि कोई भी सरकार प्रसपा के बिना नहीं बनेगी। कहा कि जनता अब प्रदेश में परिवर्तन चाहती है और उसके पास प्रसपा  ही बेहतर विकल्प है। 

बेटे आदित्य ने भी जनता से किया आह्वान: प्रसपा राष्ट्रीय महासचिव व शिवपाल ङ्क्षसह यादव के बेटे आदित्य यादव ने मंच से जनता का आह्वान किया। कहा कि देश व प्रदेश को बचाना है तो परिवर्तन जरूरी है। कहा कि भाजपा ने रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन जो रोजगार थे  उन्हें भी खत्म कर दिया। कहा कि प्रदेश में शिवपाल सिंह यादव जैसे नेतृत्व की जरूरत है। ये प्रदेश को विकास की ओर ले जाएंगे।

तीन घंटे विलंब से पहुंची रथ यात्रा: प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा को यहां जनसभा स्थल पर एक बजे पहुंचना था, लेकिन यह करीब तीन घंटे देर से पहुंची। इस बीच जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान सहित कई नेता इंतजार में बेचैन हो रही जनता को संभालने की काफी कोशिश की। जिले की सीमा मटौंध में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.