Move to Jagran APP

CM योगी को ईमानदार बता शिवपाल ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना, सपा से गठबंधन पर दिया ये जवाब

Shivpal Singh Yadav Etawah Visit रविवार को अपने आवास पर वार्ता में उन्होंने कहाकि थानों और तहसीलों में खुलेआम भ्रष्टाचार चल रहा है। ओवरलोड खनन की पासिंग में कौन-कौन लोग शामिल हैं यह किसी से छिपा नहीं है। किस कदर इसमें वसूली हो रही है यह सब सरेआम है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 06:47 PM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 06:47 PM (IST)
CM योगी को ईमानदार बता शिवपाल ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना, सपा से गठबंधन पर दिया ये जवाब
वार्ता करते हुए बाएं से पहले प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव।

इटावा, जेएनएन। Shivpal Singh Yadav Etawah Visit प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ईमानदार बताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार चरम पर है, इससे हर वर्ग के लोग दुखी है। अधिकारी निरंकुश हैं, बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं हो रहा है। समूचे प्रदेश में व्यापक पैमाने पर ये वसूली कौन करवा रहा है, इसका राजफाश होना चाहिए।

loksabha election banner

समस्याओं के निस्तारण के नाम पर औपचारिकता: रविवार को अपने आवास पर वार्ता में उन्होंने कहाकि थानों और तहसीलों में खुलेआम भ्रष्टाचार चल रहा है। ओवरलोड खनन की पासिंग में कौन-कौन लोग शामिल हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। किस कदर इसमें वसूली हो रही है यह सब सरेआम है। जन समस्याओं के निस्तारण पर औपचारिकता निभाई जा रही है। समस्याएं ज्यों की त्यों बरकरार हैं।

सपा से गठबंधन पर दिया जवाब: पंचायत चुनाव में सपा से गठबंधन को लेकर गोलमोल जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रसपा जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। हम भाजपा के खिलाफ सभी भाजपा विरोधी दलों को एकसूत्र में पिरोने का कार्य कर रहे हैं। इस संबंध में सपा से भी बात करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में अंशुल यादव को आशीर्वाद देने के जवाब में कहा कि बात हो रही है। विरोधी दलों का एका होने पर ही भाजपा को शिकस्त दी जा सकेगी। वार्ता के दौरान पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव, प्रमुख जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, आशीष पटेल आदि प्रसपा नेता मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.