Move to Jagran APP

जन्मदिन पर मन से छलका शिवपाल का दर्द, बोले- अभी हमारे हाथ-पैर चल रहे हैं हम कर लेंगे

इटावा सैफई में इस्लामिया इंटर कॉलेज में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के जन्मदिन पर कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन हुआ। उन्होंने नाम लिये बगैर कहा- हमारे लोग कैसे कैसे मजाक कर रहे हैं कैसे निर्णय ले रहे हैं..।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 01:47 PM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 05:14 PM (IST)
जन्मदिन पर मन से छलका शिवपाल का दर्द, बोले- अभी हमारे हाथ-पैर चल रहे हैं हम कर लेंगे
इटावा में जन्मदिन पर प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही मन की बात।

इटावा, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के मन का दर्द जन्मदिन पर कवि सम्मेलन में छलक आया। उन्होंने अपने मन की बात रखी तो निशाने पर नाम लिये बगैर अखिलेश यादव बने रहे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि अभी हमारे हाथ-पैर चल रहे हैं और हम कर ले जाएंगे। 

loksabha election banner

इस्लामिया इंटर कॉलेज में मंगलवार की रात प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के जन्मदिन पर कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन हुआ। जन्मदिन के मौके पर मंच से शिवपाल के दिल का दर्द छलककर फिर बाहर आ गया। किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि हमारे लोग कैसे-कैसे मजाक कर रहे हैं, कैसे निर्णय ले रहे हैं, वह जिनको हमने पाला और बड़ा किया। कई बार प्रदेश की 403 विधानसभाओं की सूची तैयार की हो वह आज हमे एक सीट देने की बात कहकर मजाक कर रहे हैं। यह बात उन्हें बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी है।

बताते चलें कि कुछ दिन पहले सपा के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सिविल लाइन स्थित अपनी कोठी पर पत्रकार वार्ता में चाचा शिवपाल के लिए पूरे प्रदेश में केवल एक सीट जसवंतनगर विधान सभा की छोड़ने की बात कही थी। इस बयान पर शिवपाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जो काम मैंने 1988 में किया था, वही काम मुझे अब 2019 में फिर से करना पड़ रहा है। अभी मेरे हाथ पैर चल रहे हैं और हम कर ले जाएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी परिवार एक होना चाहिए। हमारा परिवार एक होना चाहिए। राजनीति में दो ही चीजें काम आती हैं संघर्ष और संघर्ष के साथ प्यार। प्यार भी होना बहुत जरूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.