Move to Jagran APP

महोबा पहुंची सामाजिक परिवर्तन यात्रा में शिवपाल बोले, उनकी पहली प्राथमिकता समाजवादी पार्टी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम को झांसी से होते हुए महोबा पहुंचे। इसदौरान उनका जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया पचपहरा में शिवपाल सिंह यादव का फल से तुलादान किया। अब बुधवार को शिवपाल प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 08:23 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 11:35 PM (IST)
महोबा पहुंची सामाजिक परिवर्तन यात्रा में शिवपाल बोले, उनकी पहली प्राथमिकता समाजवादी पार्टी
शिवपाल सिंह यादव सामाजिक परिवर्तन यात्रा के साथ मंगलवार शाम महोबा पहुंचे। सांकेतिक फोटो।

महोबा, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव झांसी होते हुए सामाजिक परिवर्तन यात्रा के साथ मंगलवार शाम महोबा पहुंचे। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब वक्त है सारे गैर भाजपाई दल एकजुट हो एक मंच पर आ जाएं। उन्हाेंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता समाजवादी पार्टी है।

prime article banner

शाम करीब पांच बजे महोबा की सीमा में प्रवेश करते ही सबसे पहले पनवाड़ी में उनका स्वागत किया गया। इसके बाद पचपहरा गांव में कार्यकर्ताओं ने फलों से उनका तुलादान किया। यहां से उनकी यात्रा आगे बढ़ते हुए महोबा मुख्यालय पहुंची। नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की इस धरती से उनका हमेशा से ही लगाव रहा है। नेता जी के साथ भी वह यहां कई बार आए हैं। यहां से उन्हें बहुत प्यार मिला है। उन्होंने कहा कि जरूरत है अब सारे गैर भाजपाई दल एकता दिखाएं, उनकी पहली प्राथमिकता समाजवादी पार्टी है। शहर की प्रमुख सड़कों से होते हुए उनकी सामाजिक परिवर्तन यात्रा शाम करीब छह बजे होटल हंड्रेड पाम पहुंची। यहां रात्रि विश्राम करने के बाद बुधवार को प्रेस वार्ता करेंगे। इसके बाद शहर व अन्य क्षेत्रों में होते हुए बांदा रवाना हो जाएंगे। यात्रा में राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव, प्रदेश प्रमुख महासचिव अभिषेक सिंह आशु, प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, राष्ट्रीय महासचिव रामनरेश मिनी शामिल हैं। इससे पहले मथुरा से शुरू परिवर्तन यात्रा कई जिलों से होते हुए मंगलवार को महोबा पहुंची थी। जहां पर शिवपाल सिंह यादव रात्री विश्राम करेंगे। शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को एकबार फिर समाजवादी पार्टी के प्रति अपना प्रेम जग जाहिर कर दिया है। इससे पहले भी यात्रा के दौरान उन्होंने कहा था कि हम चाहते हैं कि समाजवादी पार्टी से हमारा गठबंघन हो जाए। शिवपाल सिंह यादव ने यह भी कहा था कि नेता जी जैसा कहेंगे वो करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा एक है इसलिए हमें एक हो जाना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.