Move to Jagran APP

कल आ रहे हैं अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बूथ कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

निरालानगर स्थित रेलवे मैदान मे बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां पूरी, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों के कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र।

By Edited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 01:30 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 11:20 AM (IST)
कल आ रहे हैं अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बूथ कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
कल आ रहे हैं अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बूथ कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
 कानपुर, जागरण संवाददाता। पिछले लोकसभा चुनाव में बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद का सफल प्रयास कर चुके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह फिर वही दांव आजमाने जा रहे हैं। बुधवार को वह कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आगामी लोकसभा चुनाव में जीत का गुरुमंत्र देंगे।
निरालानगर रेलवे मैदान में होने जा रहे भाजपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में 20 हजार से अधिक बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे। इसके साथ ही 17 जिलों के सेक्टर संयोजक भी मौजूद रहेंगे। कार्यकर्ताओं को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमौसी एयरपोर्ट पर पूर्वाह्न 11 बजे उतरेंगे। वहां मुख्यमंत्री उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से मध्याह्न 12 बजे रेलवे ग्राउंड स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। सम्मेलन के बाद दोपहर 2 बजे अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके साथ राज्य मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) भी मौजूद रहेंगे।
लोकसभा चुनाव के लिहाज से इस सम्मेलन को काफी अहम माना जा रहा है। पार्टी चुनाव की व्यूह रचना में खास तौर पर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसके लिए पदाधिकारियों की टीम तक को प्रत्येक कार्यकर्ता के घर जाकर संपर्क करने के लिए कहा गया है। संगठन ने परखी तैयारियां निरालानगर मैदान पर तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक हुई। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने पदाधिकारियों से चर्चा की। साथ ही संगठन पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा कि हर हाल में सभी बूथों से अपेक्षित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने चाहिए। बैठक में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया भी थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.