यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पत्नी से अवैध संबंध होने पर पति ने रची हत्या की साजिश, दंपती ने मजदूर को दी रूह कंपा देने वाली मौत
Sensational Murder Case in UP अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव मिलने के बाद राजापुर थाना ...और पढ़ें

चित्रकूट, जागरण संवाददाता। राजापुर के खरुई मजरा मुहरवां में मजदूर की हत्या अवैध संबंध में हुई थी। मजदूर अविवाहित था उसके गांव में ही एक महिला से अवैध संबंध थे। पति को जानकारी होते ही उसने पत्नी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और घर बुलाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारोपित दंपती को गिरफ्तार कर हत्या में कुल्हाड़ी व दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।
हत्या का अनावरण करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव मिलने के बाद राजापुर थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश तिवारी को लगाया गया था उन्होंने 36 घंटे में हत्या का राजफाश कर दिया है। खरुई निवासी हनुमानदीन के पुत्र लालाराम निषाद की हत्या गांव के सत्यनारायण निषाद उर्फ ननकू और उसकी पत्नी सरोजा देवी ने किया था। दोनों को गिरफ्तार कर दो मोबाइल फोन व आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। सत्यनारायण ने पूछताछ पर बताया कि लालाराम ने लाकडाउन के दाैरान उसकी पत्नी से अवैध संबंध बना लिए थे। दोनों लोग बाहर मजदूरी करते थे। उसके घर में लालाराम का आना जाना था। एक साल पहले दोनों लोग गांव लौट आए थे।
पत्नी ने फोन कर था बुलाया : पति पत्नी ने लालाराम को रास्ते के हटाने की 11 नवंबर को साजिश रची। सरोजा ने रात नौ बजे फोन कर लालाराम को घर बुलाया। पति पहले छुपा बैठा था। योजना के अनुसार लालाराम के पहुंचने पर सत्यनारायण भी निकल आया और पत्नी के साथ मिल कर रस्सी से उसका गला घोंट दिया।
पानी में शव न उतराए तो फाड़ दिया पेट : लालाराम को मौत के घाट उतारने के बाद शव को दोनों उठाकर मकान के पीछे खेतों पर ले गए। फिर घसीटते हुए वाल्मीकि नदी के किनारे लेकर पहुंचे। पानी में शव न उतराए इसके लिए कुल्हाड़ी से गले में दो वार किया और पेट फाड़ दिया। ताकि शरीर की सभी गैस निकल जाए। इसके बाद उसी रस्सी से शव को पत्थर से बांध कर पानी में फेंक दिया।
