Move to Jagran APP

2022 में सेक्युलर मोर्चा प्रदेश में बनाएगा सरकार

भाजपा सरकार में नोटबंदी और जीएसटी की मार आम जनता पर सीधी पड़ रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Oct 2018 01:59 AM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 01:59 AM (IST)
2022 में सेक्युलर मोर्चा प्रदेश में बनाएगा सरकार
2022 में सेक्युलर मोर्चा प्रदेश में बनाएगा सरकार

जागरण संवाददाता, कानपुर दक्षिण : भाजपा सरकार में नोटबंदी और जीएसटी की मार आम जनता पर सीधी पड़ रही है। 36 प्रतिशत तक टैक्स देना पड़ा रहा है। महंगाई के साथ भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। अर्थव्यवस्था और कानून व्यवस्था चौपट है। ऐसी भ्रष्ट सरकार को बदलना है। यह बातें गुरुवार को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक शिवपाल ¨सह यादव ने सेक्युलर मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शुक्ला के जी-ब्लाक किदवई नगर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश से भाजपा की जनविरोधी सरकार को हटाना है परिवर्तन लाना और देश बचाना है। भाजपा को हराने के लिए अगर गठबंधन होता है और सपा उसमें शामिल होती है तो उसका विरोध नहीं करेंगे। बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए बोले कि सपा में उनका और नेताजी मुलायम ¨सह यादव का अपमान हुआ है। सिर्फ बाते करने से ही कुछ नहीं होता है। हैसियत है तो अकेले भाजपा को हटाकर दिखाएं। मोर्चा इसकी हैसियत रखता है। उन्होंने कहा कि नेताजी से तीन बार इजाजत लेने के बाद मोर्चे का गठन किया है। मैनपुरी सीट से अगर मुलायम ¨सह यादव चुनाव लड़ेंगे तो मोर्चा उनका समर्थन करेगा। 2022 में सेक्युलर मोर्चा प्रदेश में सरकार भी बनाएगा। इस दौरान मेहताब आलम, सुनील शुक्ल, सचिन वोहरा, महंत अरूण चैतन्यपुरी, रमेशपुरी, डॉ. प्रिया ¨सह आदि मौजूद रहे।

कनक प्रीत की सर पे ओढ़ घूमर-घूमर घूमे रे...

चौ. हरमोहन ¨सह जन कल्याण समिति की ओर से पूर्व सांसद शौर्य चक्र विभूषित चौ. हरमोहन ¨सह की 97वीं जयंती पर मोहन महोत्सव का आयोजन मेहरबान ¨सह पुरवा में किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक शिवपाल ¨सह यादव और विशिष्ट अतिथि पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने सीएचएस क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन किया और बच्चों के साथ क्रिकेट खेली। अतिथियों ने चौधरी हरमोहन के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अनावरण भी किया। मोहन महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की शुरूआत सीएचएस ग्रुप के सीबीएसई के कक्षा पांच और छह के छात्र-छात्राओं ने दैवीय शक्तियों दुर्गा, काली व सरस्वती के रूप में वंदना प्रस्तुत की तो तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा। प्रेप के नन्हे मुन्ने बच्चों ने जंगल बुक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.