सपाइयों से बोले नरेश उत्तम, वार्ड स्तर पर बसपा कार्यकताओं से तालमेल बनाना शुरू कर दें
गठबंधन के बाद कानपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने ली पहली बैठक, संगठन के कार्यों की समीक्षा भी की।
By Edited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 01:16 AM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 10:53 AM (IST)
कानपुर, जागरण संवाददाता। सूबे में सपा के नरेश यानी अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के लिए उत्तम सियासत समझाई। बसपा कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड स्तर पर तालमेल के साथ ही उन्होंने बजट की मीमांसा कर समझाया कि जनता में क्या संदेश देना है और संगठन के कार्यो की समीक्षा भी की। सपा-बसपा गठबंधन की घोषणा होने के बाद कानपुर में पहली बैठक लेने के लिए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम रविवार को कानपुर आए।
डीएवी कॉलेज लॉन में रविवार को आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अब गठबंधन के पक्ष में माहौल बनाना है। वार्ड स्तर पर बसपा के कार्यकर्ताओं से तालमेल बनाना शुरू करें। आगे कार्यक्रम क्या-क्या करना है, यह हाईकमान से निर्देश के बाद बता दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट के बिंदुओं की समीक्षा की। भाजपा के खिलाफ कैसे संदेश समाज तक पहुंचाना है, वह बिंदु समझाए।
इसके अलावा वार्ड कमेटियों, बूथ प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों के गठन और फ्रंटल संगठनों का पार्टी में सहयोग की समीक्षा भी की। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अब्दुल मुईन खां ने एक प्रस्ताव पारित कराया, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गठबंधन के निर्णय पर आभार का था। समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी और इरफान सोलंकी ने लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की जीत के प्रति आश्वस्त किया। इस दौरान पूर्व सांसद आसकरन संखवार, पूर्व नगर अध्यक्ष फजल महमूद, चंद्रेश सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, पूर्व विधायक सतीश निगम, गणेश दीक्षित, महेश वाल्मीकि, वरुण मिश्रा, शैलेंद्र यादव, कुलदीप यादव, जयनारायण गुप्त, हाजी फय्याज आदि थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें