फोटो खिंचाने के लिए सपाइयों में धक्कामुक्की, किनारे हुए पूर्व मंत्री और विधायक
गुरुगोविंद चौक गुमटी से निकाली गई सपा व्यापार संदेश पदयात्रा में चेहरा दिखाने के लिए मची रही होड़।
By Edited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 11:40 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 11:32 AM (IST)
कानपुर,जेएनएन। एक दिन पहले मंच टूटने और पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष राम आसरे कुशवाहा के गिरने के बावजूद सपाइयों में फोटो खिंचाने और चेहरा दिखाने की होड़ कम नहीं हुई। सोमवार को गुरु गोविंद सिंह चौक गुमटी नंबर पांच से निकली समाजवादी व्यापार संदेश पदयात्रा का शुभारम्भ करने पूर्व मंत्री व एमएलसी बलवंत सिंह रामूवालिया आए थे। पदयात्रा शुरू होने से पहले ही सपाइयों के बीच फोटो खिंचाने और अपना चेहरा दिखाने की होड़ और आपाधापी शुरू हो गई। इससे परेशान होकर पूर्व मंत्री रामूवालिया किनारे हो गए। वहीं पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी और इरफान सोलंकी भी पीछे हट गए। इधर सपाई आपस में धक्कामुक्की करते रहे।
कार्यकर्ताओं के न मानने पर इसी दौरान पार्टी के नगर अध्यक्ष अब्दुल मोईन खां ने नारियल फोड़कर पदयात्रा की शुरुआत की। इसके बाद सभी सपाई यात्रा के साथ चल दि। इस दौरान पूर्व मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा कि अखिलेश सरकार के कार्यकाल में व्यापारियों का सबसे ज्यादा काम हुआ है। सपा सरकार में व्यापार तेजी से बढ़ा।
सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता की अगुवाई में समाजवादी व्यापारी संदेश पदयात्रा संत नगर, मरियमपुर चौराहा होते हुए विजय नगर तक निकाली गई। इस दौरान सपा सरकार में हुए कार्यो को जनता को बताया गया। साथ ही कहा कि नोटबंदी, जीएसटी, एफडीआइ और मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण छोटे व्यापारी, दुकानदार, उद्यमी और कारोबारी बर्बाद हो गए। इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह बब्बर, संजय बिस्वारी, विनय कुमार, उपेंद्र दुबे अरविन्द गुप्ता आदि थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें