Constitution Day 2020: सपाइयों ने कानपुर के कंपनीबाग में बाबासाहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
बाबा साहब ने समाज के प्रत्येक गरीब मजदूर शोषित और वंचित लोगों को जीने की राह और समाज में न्याय दिलाने का काम किया।इस अवसर पर हम सभी लोगों की महती आवश्यकता हो गई है कि संविधान को बचाए रखने के लिए समाज में जागरुकता फैलाने की आवश्यकता है।
कानपुर, जेएनएन। संविधान दिवस पर कंपनी बाग स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर सपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें संविधान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर वक्ताअों ने कहा कि वर्तमान में संविधान को ताक पर रखकर संविधान विरोधी कार्य किए जा रही है। बाबा साहब ने समाज के प्रत्येक गरीब, मजदूर, शोषित और वंचित लोगों को जीने की राह और समाज में न्याय दिलाने का काम किया।इस अवसर पर हम सभी लोगों की महती आवश्यकता हो गई है कि संविधान को बचाए रखने के लिए समाज में जागरुकता फैलाने की आवश्यकता है।
संविधान के विषय में हर किसी को जानकारी
माल्यार्पण के बाद सपाइयों ने कहा कि संविधान के बारे में हर नागरिक को जानकारी होनी चाहिए। संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को पारित हुअा तथा 26 जनवरी 1950 प्रभावी हुअा। 26 नवंबर को भारत के संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया। वक्ताअों ने बताया कि भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे लंबा संविधान है।
इस मौके पर से लाेग रहे मौजूद
संविधान दिवस के अवसर पर कंपनी बाग में सुरेश गुप्ता, पूर्व नगर सचिव अरविन्द यादव, पूर्व नगर सचिव संतोष यादव, नितिन गुप्ता, रमेश चंद्र, नरेंद्र यादव, अरुण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।