Move to Jagran APP

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रुके पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बोले- प्रदेश में परिवर्तन की लहर से घबराई BJP

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रुके अखिलेश यादव भाजपा पर एक के बाद कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो सपाइयों का उत्पीड़न किया जा रहा है वो भाजपा की घबराहट को दिखाता है। प्रदेश में परिवर्तन की लहर है इससे भाजपा घबराई हुई है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 04:53 PM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 04:53 PM (IST)
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रुके पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बोले- प्रदेश में परिवर्तन की लहर से घबराई BJP
सैफई जाते समय आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रुके पूर्व सीएम अखिलेश यादव। सांकेतिक तस्वीर।

कन्नौज, जेएनएन। सैफई जाते समय रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रुके। पूर्व सीएम के काफिले को सपाइयों ने रोका और उनका स्वागत किया। यहां रुक कर अखिलेश ने भाजपा पर सपाइयों के उत्पीड़न का आराेप लगाया। उनका कहना था कि प्रदेश में गुंडाराज कायम हो गया है।  

loksabha election banner

प्रदेश में परिवर्तन की लहर से घबराई भाजपा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रुके अखिलेश यादव भाजपा पर एक के बाद कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो सपाइयों का उत्पीड़न किया जा रहा है वो भाजपा की घबराहट को दिखाता है। प्रदेश में परिवर्तन की लहर है इससे भाजपा घबराई हुई है। इस दौरान ठठिया विशिष्ट मंडी के पास सपाइयों को एकजुट होकर आगामी चुनाव में काम करने के लिए अखिलेश प्राेत्साहित करते नजर आए। वे बोले कि भाजपा सपाइयों को डराकर चुनाव जीतने की रणनीति बना रही है। इसका करारा जवाब दिया जाएगा। सूबे में सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों को हिसाब देना होगा। इन दिनों प्रदेश में महिला उत्पीड़न व हत्याएं जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। थोड़ी देर के बाद उनका काफिला सैफई के लिए रवाना हो गया। इस मौके पर विजय द्विवेदी, उमाशंकर बेरिया, शरद यादव, मुनेश राठौर, हरिओम यादव, विनोद यादव, बबलू यादव, समीम एजाज समेत कई लोग मौजूद रहे।

आपस में टकराए सपाई, जमकर नोकझोंक: सपा अध्यक्ष का काफिला जाते की सपाई आपस में भिड़ गए। सपा अध्यक्ष से एक कार्यकर्ता अपनी समस्या को बता रहे थे। उसी समय दूसरे कार्यकर्ता ने अपनी वाहवाही के लिए दूसरी बात कह दी। इसी बात पर नोकझोंक हो गई। मारपीट की नौबत तक आ गई। अन्य सपाइयों ने दोनों पक्षों को समझाया और निपटारा कराया। 

राधा-कृष्ण की प्रतिमा पर टेका माथा: ठठिया में सपाइयों ने सपा अध्यक्ष को राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट की। इस पर उन्होंने जयश्री राधे का नारा लगाया और प्रतिमा पर माथा टेका। प्रतिमा को गाड़ी में सुरक्षित रखा। इसके बाद कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी चुनाव में काम करने की नसीहत दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.