कानपुर सीट के लिए सपा प्रत्याशी पर आज हो सकता है फैसला
लखनऊ बुलाए गए वरिष्ठ पदाधिकारी और दावेदार सबकी राय के बाद प्रत्याशी पर निर्णय लेगा पार्टी नेतृत्व।
By AbhishekEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 11:43 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 12:24 PM (IST)
कानपुर, जागरण संवाददाता। लोकसभा चुनाव की बिसात पर अब दलों ने अपने मोहरे बैठाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद समाजवादी पार्टी में भी प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया ने जोर पकड़ लिया है। कानपुर के गठबंधन प्रत्याशी पर शनिवार को फैसला हो सकता है। इसके लिए लखनऊ में बैठक बुलाई गई है।
सपा-बसपा गठबंधन के बीच हुए बंटवारे में कानपुर की सीट सपा कोटे में आई है। इस सीट पर सपा कभी चुनाव नहीं जीत सकी है, लेकिन इस बार पार्टी को गठबंधन की ताकत पर भरोसा है। ऐसे में मजबूत प्रत्याशी चयन पर भी पार्टी का लगातार मंथन चल रहा है। यह चर्चा पहल से चल रही थी कि सपा एक युवा उद्यमी पर दांव लगा सकती है। वहीं, शुक्रवार शाम को एक सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके मुताबिक सीसामऊ विधायक इरफान सोलंकी को गठबंधन प्रत्याशी बनाया गया है।
हालांकि, खुद इरफान सोलंकी इस बात से बेखबर थे। वहीं, सपा प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि सिर्फ इरफान ही नहीं, कानपुर के सभी विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी और दावेदारों को बुलाया है। सभी से राय-मशविरा किया जाएगा, उसके बाद निर्णय लेकर प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें