Move to Jagran APP

अखिलेश यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री साध्वी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- समर्पण राशि से बन रहा श्रीराम मंदिर

Loksabha Session Update 2021 पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बयान पर साधा निशाना। उन्होंने जनता के दिलों के भाव को समझने की नसीहत भी दी। साध्वी ने कहा कि भाजपा व संघ परिवार चंदा नहीं समर्पण के बल पर देश व जनता की सेवा कर रहे हैैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 08:26 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 09:27 AM (IST)
अखिलेश यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री साध्वी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- समर्पण राशि से बन रहा श्रीराम मंदिर
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की सांकेतिक तस्वीर।

फतेहपुर, जेएनएन। Loksabha Session Update 2021:  लोकसभा में चल रहे सत्र के दौरान गुरुवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सदन में बुधवार को दिए वक्तव्य पर कटाक्ष किया। दरअसल, श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर चंदा अभियान पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया था। 

loksabha election banner

क्या बोले थे पूर्व सीएम 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नौ फरवरी को संसद में भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह चंदा लेकर अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण करा रही है। 

केंद्रीय मंत्री की तीखी प्रतिक्रया 

अखिलेश के बयान पर साध्वी ने कहा कि भाजपा और संघ परिवार चंदा नहीं समर्पण के बल पर देश व जनता की सेवा कर रहे हैैं। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए लोग चंदा नहीं समर्पण राशि दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष को जनता की भावनाओं को समझने की नसीहत भी दे डाली। समर्पण राशि से ही आराध्य श्रीराम की जन्मस्थली में राम मंदिर बनेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.