संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे कानपुर, 2019 को लेकर भापेंगे वोटर्स का मूड
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत राजधानी एक्सप्रेस कानपुर पहुंचे। वह अपने दिवंगत साथी कांशीराम को श्रद्धांजलि देने उनके घर भी जाएंगे।
कानपुर (जेएनएन)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज कानपुर पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश में कानपुर को संघ का बड़ा गढ़ माना जाता है। संभावना है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत यहां पर 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वोटर्स का मूड भांपने के इरादे से आए हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत राजधानी एक्सप्रेस कानपुर पहुंचे। वह अपने दिवंगत साथी कांशीराम को श्रद्धांजलि देने उनके घर भी जाएंगे। इसके बाद शहर के जालौन के उरई में हो रही संघ प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए रवाना होंगे। उरई में हो रहे संघ प्रशिक्षण समारोह में 300 से अधिक स्वयं सेवक हिस्सा ले रहे हैं। 27 अप्रैल 2018 को गृहमंत्री राजनाथ सिंह अध्यात्मिक गुरु से मिलने के लिए कानपुर आए थे।
संघ प्रमुख मोहन भागवत भी इस बात को समझ रहे हैं कि कानपुर में मेयर से लेकर पार्षद, दस विधानसभा में से सात विधायक भाजपा के तथा सांसद भी भाजपा के हैं। इस कारण यह सीट काफी मजबूत दिख रही है। यदि इस संसदीय सीट में जरा भी लापरवाही बरती गई तो भाजपा इस बार इस सीट को गवां देगी। संघ प्रमुख मोहन भागवत इस बात को भी गंभीरता से समझना चाह रहे है कि सपा-बसपा के बीच हुए गठबंधन से इस सीट पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इस विषय पर वह अपने लोगों से इस बात पर चर्चा करेंगे। वह जानने के इच्छुक है कि इस गठबंधन से कैसे निपटा जाये और गठबंधन को कैसे परास्त किया जाए।
माना जा रहा है कि वाराणसी से कानपुर पहुंचे सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है। कानपुर में कांग्रेस व सपा अभी से जनता का दिल जीतने की कोशिश कर रही है। भाजपा के लिए कानपुर की सीट काफी खास है। इससे पहले यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल सांसद थे। 2014 में मुरली मनोहर जोशी ने यहां बड़ी जीत हासिल की थी। भाजपा चाहती है कि इस बार यह सीट किसी बड़े नेता को दी जाए अन्यथा जीत हाथ से फिसल सकती है। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी इस बात को समझ रहे हैं।