Move to Jagran APP

गोविंद नगर में नहरिया से कचरा निकाल सड़क पर डाला, लगा जाम Kanpur News

गोविंद नगर में महीनों जलभराव के चलते फैली गंदगी से यहां के रहने वालों का जीना मुहाल हो गया है।

By Edited By: Published: Sat, 13 Jul 2019 01:34 AM (IST)Updated: Sat, 13 Jul 2019 10:09 AM (IST)
गोविंद नगर में नहरिया से कचरा निकाल सड़क पर डाला, लगा जाम Kanpur News
गोविंद नगर में नहरिया से कचरा निकाल सड़क पर डाला, लगा जाम Kanpur News
कानपुर,जेएनएन।  कानपुर दक्षिण में जलभराव का जायजा लेने निकले एडीएम सिटी विवेक श्रीवास्तव साकेत नगर नहरिया में ट्रकों प्लास्टिक का कचरा देखकर नाराज हो गए। उनकी नाराजगी भांपते हुए साथ चल रहे नगर निगम के मुख्य अभियंता ने तुरंत नहरिया का कचरा निकालने के निर्देश दिए। सड़क पर दिया कचरा निर्देश के बाद दोपहर एक बजे से तीन बजे तक जेसीबी से सफाई की गई लेकिन सारा कचरा मुख्य सड़क पर ही छोड़ दिया गया। जिससे मुख्य मार्ग शाम छह बजे भीषण जाम में फंस गया। दो किमी तक लगे इस लंबे जाम से बचने के लिए लोगों को कई रास्ते बदलने पड़े।
दक्षिण की सड़कें अभी भी जलमग्न
कानपुर दक्षिण की सड़क, पटेल चौक से शास्त्री चौक जाने वाले मुख्य मार्ग, बारादेवी चौराहा से किदवई नगर जाने वाला मार्ग और किदवई नगर चौराहा के आसपास कई दिनों से जलभराव बना हुआ है। जूही में जलभराव से परेशानी गोविंद नगर की विद्युत कॉलोनी और जूही के कई गलियों में महीनों का जलभराव बना हुआ है। जलभराव के चलते फैली गंदगी से यहां के रहने वालों का जीना मुहाल हो गया है।
यहां पर सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी सिर्फ कागजों में ही लगती है। कानपुर शहर का दक्षिणी इलाका नगर निगम की उपेक्षा का शिकार है। यहां गो¨वद नगर की विद्युत कालोनी हो या वहां का पार्क। चारों और कूड़े का अंबार ही दिखाई देता है। मानो महीनों से यहां कचरा न उठाया गया हो। साकेत नगर, बर्रा, जूही जैसे इलाके भी इससे अलग नहीं हैं। जूही लाल कालोनी में कई फीट ऊंचे कचरे का अंबार है।
बेगमपुरवा सफेद कालोनी की गलियां कूड़े से अटी हैं। सीटीआई चौराहा से चावला मार्केट होते हुए धर्मशाला तक जाने वाली सड़क पर भी जगह-जगह कचरा ही दिखाई देता है। उसमानपुर ईदगाह के पास कई ट्रक कचरा जमा है। जो कई माह से नहीं उठाया गया है। मार्बल मार्केट चौराहा के पास कई ट्रक कूड़ा पड़ा है।
बर्रा से कर्रही जाने वाले मुख्य मार्ग पर दो किमी आगे खाड़ेपुर के पास कूड़े का अंबार लगा है। बरसात के इस मौसम में समस्या इसलिए और गहरी हो गई, क्योंकि जलभराव में यह कचरा सड़ रहा है। जिससे आसपास के इलाकों में बदबू फैल रही है, संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है, लेकिन अफसर बेफिक्र हैं। जिससे यहां के लाखों निवासी परेशान हैं।
-जल निकासी का ख्याल रखें कानपुर दक्षिण के लोगों को चाहिए कि मकान और दुकानों का निर्माण कराते वक्त ही जल निकासी का विशेष ख्याल रखें। चोक नालों की सफाई हो रही है और सिल्ट भी उठाने का काम तेज हो गया है । विवेक श्रीवास्तव, एडीएम सिटी

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.