धर्म से होता है इंसान के चरित्र का निर्माण
जागरण संवाददाता, कानपुर : शिकागो धर्म सम्मेलन के 125 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने सोमवार का
जागरण संवाददाता, कानपुर : शिकागो धर्म सम्मेलन के 125 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने सोमवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के हर जिले में 'नरेंद्र से नरेंद्र तक' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की। इसमें वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का महत्व बताया।
भाजपा उत्तर जिला इकाई ने जीएनके इंटर कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित की। अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन के संत स्वामी तनमहिमा नंद ने की। उन्होंने कहा कि 1893 में स्वामी विवेकानंद ने शिकागो धर्म सम्मेलन में भाषण देकर पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति के प्रति आकर्षित किया था। स्वामी जी ने कहा था कि विश्व धर्म सम्मेलन दुनिया को कुछ दिखा सकता है, तो वह है धर्मो की पवित्रता, शुद्धता और पुण्यता। धर्म से ही इंसान के चरित्र का निर्माण होता है। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रधानाचार्य अवधेश कटियार ने रखी। संचालन कार्यक्रम संयोजक परमानंद शुक्ला ने किया। क्षेत्रीय प्रतिनिधि अन्नू श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार जताया। संगोष्ठी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय संयोजक कृष्णमुरारी शुक्ल ने बताया कि क्षेत्र के सभी जिलों में संगोष्ठी की गई है। इससे नरेंद्र से नरेंद्र तक का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा। कार्यक्रम में प्रमोद त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, कमल तिवारी, वीरेश त्रिपाठी, आकाश शुक्ला, प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित, रिषी गुप्ता आदि मौजूद रहे।