संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें
कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। सोमवार को भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं
- मजदूर का शव, पहचान नही
चकेरी के जाजमऊ चौकी के पास सोमवार शाम 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची तो और पहचान के प्रयास किये, लेकिन नहीं हो पाई। थाना प्रभारी चकेरी मधुर मिश्रा ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में उसके मजदूर होने की जानकारी हुई है। बीमारी से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम होने के बाद सही स्थिति की जानकारी होगी। जासं
- डाकघर के पास अधेड़ का शव मिला
बर्रा के बर्रा-दो स्थित डाकघर के पास सड़क किनारे अधेड़ का शव पड़ा मिला। शव पर नीली चेकदार शर्ट, पैंट और चप्पल थीं। चेहरे पर नीला और सफेद रंग के दो मास्क लगे थे। काफी प्रयास के बाद भी पहचान नहीं हो पायी है। थाना प्रभारी बर्रा अजय सेठ ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। बीमारी से मौत की आशंका है। जासं
- चोरी की बाइक संग वाहन चोर गिरफ्तार
किदवई नगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित ने पूछताछ में अपना नाम गोङ्क्षवद नगर कच्ची बस्ती निवासी राजेश अहिरवार बताया है। आरोपित के पास से मास्टर चाबी और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। थाना प्रभारी किदवई नगर हरमीत ङ्क्षसह ने बताया कि आरोपित के साथियों की तलाश की जा रही है। जासं
- जन सुविधा केन्द्र गई किशोरी लापता, अपरहरण का मुकदमा
अमृतपुरम कोयला नगर निवासी गीता सैनी ने बताया कि 24 सितंबर को उनकी 15 वर्षीय बेटी साक्षी घर से कृष्णा नगर स्थित जनसुविधा केंद्र में आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए निकली थी। काफी देर बाद भी जब बेटी नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने चकेरी थाने पहुंचकर अज्ञात पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी चकेरी मधुर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात किशोरी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी की तलाश की जा रही है।