आरबीआई जल्द जारी करेगा 100 रुपये का नया नोट
आरबीआई ने साफ कर दिया है कि नए नोट के जारी होने के साथ ही पुराने नोट की वैधता बरकरार है। नए बैंक नोट जारी होने के साथ ही इन्हीं धीमे-धीमे प्रचलन में लाया जाएगा।
कानपुर (जेएनएन)। भारतीय रिजर्व बैंक (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) जल्दी ही सौ रुपए का नया नोट जारी करेगा। यह नोट तैयार है। सौ रुपए के नए नोट का रंग लैवेंडर है। नोट का साइज 66 एमएम गुणा 142 एमएम है। इस नोट पर अन्य डिजाइन, जियोमैट्रिक पैटर्न बने हुए हैं।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआइ) जल्द ही 100 रुपये का नया नोट जारी करेगा। इस नोट पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के दस्तखत होंगे। गुजरात के पाटन स्थित रानी की बाव आएगी नोट पर नज़र। नोट के पीछे 'रानी की वाव' की तस्वीर है। इस तस्वीर के जरिए भारत की सांस्कृतिक विरासत को साझा किया जा रहा है।
आरबीआई ने साफ कर दिया है कि नए नोट के जारी होने के साथ ही पुराने नोट की वैधता बरकरार है। नए बैंक नोट जारी होने के साथ ही इन्हीं धीमे-धीमे प्रचलन में लाया जाएगा।
आरबीआई के अनुसार 100 रुपये के नए नोट की खास बातें इस प्रकार हैं -
जहां पर 100 अंक लिखा हुआ है वहां (जांच में) पर आर-पार देखा जा सकेगा।
100 अंक छिपा भी हुआ है।
देवनागरी में भी 100 अंक लिखा हुआ है।
महात्मा गांधी की तस्वीर मध्य में लगी हुई है।
छोटे शब्द जैसे आरबीआई, भारत, इंडिया और 100 लिखे गए हैं।
नोट को टेढ़ा करने में उसके धागे का हरा रंग नीला हो जाता है। इस धागे में भारत और आरबीआइ लिखा हुआ है।
आरबीआई के गवर्टन का गारंटी देने वाला कथन महात्मा गांधी की तस्वीर के दाहिने ओर लिखा हुआ है।
नोट के दाहिने हिस्से में अशोक स्तम्भ है।
जैसा ही हाल में जारी किए गए नोट में नंबरों को छोटे से बड़ा किया गया है। वैसे ही इस नोट में भी किया गया है।
नोट के पीछे
नोट छापने का वर्ष अंकित है।
स्वच्छ भारत का लोगो नारे के साथ दिया गया है।
भाषा का पैनल यथावत रखा गया है।
रानी की वाव का चित्र है।
देवनागरी लिपी में 100 अंक लिखा गया है।