नवजात संग भूख हड़ताल पर बैठी दुष्कर्म पीड़ित
संवाद सहयोगी, घाटमपुर: क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने नवजात बच्ची के साथ शुक्रव
संवाद सहयोगी, घाटमपुर: क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने नवजात बच्ची के साथ शुक्रवार से तहसील में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आरोप है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कर आरोप पत्र दाखिल करने के बजाय हीलाहवाली कर रही है।
भूख हड़ताल पर बैठी एक युवती का आरोप है कि पड़ोसी गांव के एक युवक ने गुमराह करके उसके साथ लगातार डेढ़ वर्ष तक दुष्कर्म किया था। उसने 15 मई 2017 को उसके खिलाफ दुष्कर्म व दलित उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कराया था। दुष्कर्म के फलस्वरूप गर्भवती होने के चलते एक पखवारा पूर्व उसने एक बच्ची को जन्म दिया है, जिसे उसके पति व परिजन स्वीकारने को तैयार नहीं हैं। मामले की विवेचना सीओ सदर प्रतिमा पांडेय के पास है, लेकिन उन्होंने निर्धारित अवधि के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी कर मुकदमे में आरोप पत्र नहीं दाखिल किया है। पुलिसकर्मी पीड़िता की दिनभर मान मनौव्वल में लगे देखे गए।