Move to Jagran APP

राममय हो कर भक्तों ने कानपुर में निकाली शोभायात्रा, प्रभु की मनमाेहक झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

बृजेंद्र स्वरूप पार्क से रविवार को निकलने वाली शोभायात्रा के लिए महिलाएं काफी पहले से पार्क में पहुंच गई थीं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्रीराम ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। महापौर प्रमिला पांडेय यात्रा का नेतृत्व कर रही थीं।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sun, 31 Jan 2021 02:28 PM (IST)Updated: Sun, 31 Jan 2021 02:28 PM (IST)
राममय हो कर भक्तों ने कानपुर में निकाली शोभायात्रा, प्रभु की मनमाेहक झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में चार बुलेट सवार महिलाएं सबसे आगे चल रही थीं।

कानपुर, जेएनएन। सिर पर केसरिया पगड़ी और जुबां पर जय श्रीराम के घोष के साथ रविवार को बृजेंद्र स्वरूप पार्क से माता जानकी की भगवा शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में जहां राम दरबार की झांकी थी वहीं एक अन्य रथ पर रामलला विराजमान थे। चार बुलेट सवार महिलाएं सबसे आगे चल रही थीं। इसके बाद उनके पीछे कतारबद्ध स्कूटी व कारें थीं।

loksabha election banner

महापौर के नेतृत्व में निकली यात्रा

बृजेंद्र स्वरूप पार्क से रविवार को निकलने वाली शोभायात्रा के लिए महिलाएं काफी पहले से पार्क में पहुंच गई थीं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्रीराम ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। महापौर प्रमिला पांडेय यात्रा का नेतृत्व कर रही थीं। बृजेंद्र स्वरूप पार्क से निकली यात्रा का सबसे पहले आर्यनगर में पार्षद नीरज दीक्षित ने फूलों से स्वागत किया। इसके बाद अलग-अलग चौराहों पर अलग-अलग पार्षद अश्वनी, नवीन पंडित, कौशल आदि ने स्वागत किया। करीब साढ़े 12 बजे शुरू हुई यात्रा आर्य नगर चौराहा, स्वरूप नगर, वीआइपी रोड, टेफ्को चौराहा, ग्रीन पार्क चौराहा, सिविल लाइंस, पुलिस लाइन सरसैया घाट, जीएनके कालेज, बड़ा चौराहा, मेस्टन रोड, हालसी रोड, घंटाघर, मंजूश्री, कोपरगंज, डिप्टी का पड़ाव, चंद्रिका देवी मंदिर, जीटी रोड से होते हुए मोतीझील में समाप्त होगी। यात्रा में राष्ट्रीय सेविका समिति, दुर्गा वाहिनी, महिला मोर्चा, विद्या भारती, संस्कार भारती आदि संगठनों की महिलाएं शामिल हुईं।

अब जाएंगी घर घर टोलियां

निधि समर्पण अभियान के प्रांतीय प्रमुख दीनदयाल गौड़ ने बताया कि रविवार को आखिरी यात्रा थी। अब एक फरवरी से घर-घर टोलियां भेजने का अभियान शुरू होगा। ये टोलियां 10, 100 व 1,000 रुपये के कूपन कटवाएंगीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.