29 अगस्त से खातीपुरा और हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, कानपुर समेत इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
रेलवे ने रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा के लिए खातीपुरा-हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन (09709/10) चलाने का निर्णय लिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
रक्षाबंधन पर खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन की घोषणा।
ट्रेन 09709/10 दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लेगी।
कानपुर सेंट्रल से भी भीड़ बढ़ने पर चलेगी स्पेशल ट्रेन।
जागरण संवाददाता, कानपुर। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने ट्रेन नंबर 09709/10 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं से एक-एक फेरा लेगी। साथ ही कानपुर सेंट्रल स्टेशन से भी भीड़ बढ़ने पर स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकेगी।
उत्तर मध्य रेल प्रयागराज के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 09709 राजस्थान के खातीपुरा से हावड़ा के लिए 29 अगस्त को निकलेगी।
यह ट्रेन दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, भभुआ रोड, डेहरी आन सोन होते हुए हावड़ा पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 09710 हावड़ा से खातीपुरा स्पेशल 31 अगस्त को चलेगी।
इस ट्रेन में कुल 23 कोच होंगे, जिनमें एसी द्वितीय श्रेणी के दो, एसी तृतीय श्रेणी के चार, स्लीपर क्लास के सात व सामान्य श्रेणी के आठ कोच होंगे। दूसरी ओर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रक्षाबंधन के दिन शुक्रवार को भीड़ बढ़ी तो स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
