Move to Jagran APP

Raksha Bandhan 2022: बहनों को रोडवेज बसों में दो दिन निश्शुल्क यात्रा, कानपुर से किसी भी शहर कर सकेंगी सफर

कानपुर में हर बार की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर 10 से 12 अगस्त तक बहनों को निश्शुल्क यात्रा का सुविधा मिलेगी। महिलाएं 48 घंटे किसी भी शहर आवागमन कर सकेंगी। हालांकि ई-बसों व नगर बसों में निश्शुल्क यात्रा का अभी आदेश नहीं आया है।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 06:40 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 06:40 PM (IST)
Raksha Bandhan 2022: बहनों को रोडवेज बसों में दो दिन निश्शुल्क यात्रा, कानपुर से किसी भी शहर कर सकेंगी सफर
ई-बसों व नगर बसों में निश्शुल्क यात्रा का अभी आदेश नहीं आया है।

कानपुर,जागरण संवाददाता : इस वर्ष रक्षाबंधन पर बहनों को एक दिन नहीं बल्कि दो दिन रोडवेज बसों में निश्शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस दौरान अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनें किसी भी रोडवेज बस में प्रदेश में कहीं भी जा सकेंगी। त्योहार पर यात्री लोड बढ़ने पर रोडवेज अतिरिक्त बसें चलाने के साथ बसों के फेरे भी बढ़ाएगा। इसके साथ ही सिटी बस सेवा में भी बहनों को निश्शुल्क यात्रा कराने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल शासन से अभी इसका आदेश नहीं आया है। सिटी बस सेवा के अधिकारियों का कहना है कि एक दो दिन में आदेश आ सकता है।

loksabha election banner

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में परिवहन निगम ने इस  वर्ष रक्षाबंधन पर बहनों को एक की बजाय दो दिनों तक निश्शुल्क यात्रा की सुविधा दी है। महिलाएं रोडवेज बसों में  10 अगस्त  रात 12 बजे से 12  अगस्त रात 12 बजे तक निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगी। 48 घंटे की मिलने वाली सुविधा के दौरान महिलाएं प्रदेश के किसी भी शहर में जितनी बार चाहे निश्शुल्क आवागमन कर सकती है। 

परिवहन निगम महिलाओं को निश्शुल्क सुविधा उपलब्ध करो के साथ ही यात्री लोड के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाएगा। जिन शहरों के लिए अधिक यात्री होंगे उस मार्ग पर बसों के फेरे भी बढाए जाएंगे। रक्षाबंधन पर ई-बसों व नगर बसों में भी निश्शुल्क यात्रा की सुविधा देने की कवायद की जा रही है। परिवहन निगम से निर्देश मिलने के बाद इन बसों में भी महिलाएं निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष रक्षाबंधन महिलाओं को निश्शुल्क यात्रा कराए जाने के सभी चालकों व परिचालकों को निर्देश दे दिए गए हैं।  ई-बसों व नगर बसों में निश्शुल्क यात्रा का अभी आदेश नहीं आया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.