विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raju Srivastava Death : राजू श्रीवास्तव के निधन पर कानपुर में शोक की लहर, दिल्ली रवाना हुए मित्र

By Nitesh MishraEdited By:
Published: Wed, 21 Sep 2022 11:07 AM (IST)

Raju Srivastava Passed Away मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली है। इससे कानपुरवासियों में शोक ...और पढ़ें

Raju Srivastava Passes Away राजू श्रीवास्तव के निधन पर कानपुर में शोक की लहर।
Raju Srivastava Passes Away राजू श्रीवास्तव के निधन पर कानपुर में शोक की लहर।

कानपुर, जागरण संवाददाता। Raju Srivastava Passes Away मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली एम्स में निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे। पिछले 42 दिनों से उनका एम्स में इलाज चल रहा था। उनके निधन से कानपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके मित्र और दोस्त दिल्ली के लिए रवाना हो गए है।

10 अगस्त को हार्ट अटैक आने पर उन्हें भर्ती कराया गया था। डाक्टरों ने उनके सिर का सीटी स्कैन कराया तो दिमाग के एक हिस्से में सूजन मिली थी। 15 दिन बाद जानकारी मिली कि उन्होंने अपना एक पैर मोड़ा था, लेकिन उन्हें होश नहीं आया और उनका ब्रेन भी रिस्पॉन्स नहीं कर रहा था। 

राजू के निधन से उनकी पत्नी शिखा, बेटी अंतरा, बेटा आयुष्मान, बडे़ भाई सीपी श्रीवास्तव, छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव, भतीजे मयंक और मृदुल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया हैं।