समय रहते लोग नहीं जागे तो गली-गली होगा पानी के लिए संघर्ष : राजेंद्र सिंह
गोमुख से गंगा सागर तक शुरू हुई गंगा सद्भावना यात्रा की अगुवाई कर रहे जलपुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह सोमवार को कानपुर पहुंचकर सभा की।
By AbhishekEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 05:10 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 10:55 AM (IST)
कानपुर (जेएनएन)। जल संरक्षण के लिए मेग्सेसे अवार्ड से सम्मानित जलपुरुष डॉ राजेंद्र सिंह ने कहा है कि पानी बचाने के लिए अगर लोग समय रहते नहीं जागे तो हालात बिगड़ जाएंगे। पानी के लिए गली गली संघर्ष होगा और दुनिया में तीसरे युद्ध की नौबत आएगी। इसलिए सरकार और समाज को मां गंगा के साथ छोटी नदियों, तालाब और झील से लेकर एक-एक बूंद पानी बचाना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गंगा की अविरलता के लिए सख्त कानून बनाने की मांग दोहराई।
गोमुख से गंगा सागर तक शुरू हुई गंगा सद्भावना यात्रा की अगुवाई कर रहे जलपुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह सोमवार को कानपुर पहुंचे। यात्रा में शामिल सदस्यों ने सुबह सबसे पहले बैराज पर पहुंचकर गंगा जल से आचमन किया। इसके बाद कानपुर दक्षिण में सरदार पटेल चौक पर यात्रा का स्वागत हुआ। पांडु नदी बचाओ अभियान के संयोजक और अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह और जलपुरुष डॉ. राजेन्द्र सिंह ने सरदार पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रामगंगा नहर किनारे मीडिया सेंटर में सभा का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय जल पंचायत बुलाने की तैयारी
सभा में जल बिरादरी की प्रदेश संयोजक एडवोकेट मोनिका आर्या सचान ने छोटी नदियों और गंगा के स्थानीय मुद्दे रखे। डॉ. राजेंद्र सिंह ने गंगा बचाने की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए कानपुर को केंद्र बनाकर राष्ट्रीय जल पंचायत आयोजन करने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी। इसके साथ ब्रजेन्द्र सिंह से कहा कि एक बार फिर से प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर और मुलाकात करके गंगा पर सख्त कानून बनाने की मांग करें ताकि 113 दिन तक गंगा के लिए अनशन करके प्राण त्यागने वाले संत सानंद (प्रोफेसर जीडी अग्रवाल) का प्रयास बेकार न जाने पाएं।
कानपुर से बड़ी उम्मीदें, गंगा बचाने को आगे आएं युवा
डॉ राजेन्द्र सिंह ने कहा कि देश दुनिया के सामने जल संकट खड़ा हो चुका है। जलवायु परिवर्तन के भयानक रूप सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री खुद को गंगा का बेटा मानते हैं, उन्होंने चुनाव से पहले गंगा की निर्मलता और अविरलता का वादा किया था, उसे पूरा किया जाना चाहिए। सरकार के साथ गंगा के लिए युवाओं को भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि कानपुर से बड़ी उम्मीदें हैं, जल्द ही जल पंचायत की तैयारियां शुरू करें। इसके लिए मोनिका आर्या, राजेश सचान, रावेन्द्र पटेल, आचार्य मनु, राजू दुबे, प्रदीप सचान (झब्बर) आदि पूरी जिम्मेदारी निभाएं। दोपहर बाद वह फतेहपुर के लिए रवाना हो गए। उनके साथ संजय सिंह, राम धीरज सिंह, अरविंद कुशवाहा, सुरेश रैकवार, राजकुमार सागवान शामिल रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें