त्योहार पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ये स्पेशल ट्रेनें आपका सफर कर सकती हैं आसान
कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर 22 स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी। विशेष दिवसों पर चलने वाली ट्रेनों में यात्री आरक्षण करा सकते हैं।
कानपुर (जागरण संवाददाता)। दीपावली और उसके बाद छठ पूजा होने से लाखों की संख्या में कामकाजी वर्ग और छात्र अपने घरों को लौटेंगे। नियमित चलने वाली ट्रेनों की सीटें इस दौरान लगभग भर चुकी हैं। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने बड़ी संख्या में त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर 22 स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी। अगर आपको भी यात्रा करनी है तो इन ट्रेनों में आरक्षण की संभावनाएं टटोल सकते हैं।
ये हैं स्पेशल ट्रेनें
-गाड़ी संख्या 04021/04022-पटना से आनंद विहार टर्मिनस- 18 नवंबर तक
-गाड़ी संख्या 04041/04042-जयनगर से आनंद विहार टर्मिनस- 21 नवंबर तक
-गाड़ी संख्या 04043/04044-गया से आनंद विहार टर्मिनस-4 नवंबर से 19 नवंबर तक
-गाड़ी संख्या 04045/04046-गोरखपुर से आनंद विहार टर्मिनस- 12 नवंबर तक
-गाड़ी संख्या 04001/04002-भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनस- 17 नवंबर तक
-गाड़ी संख्या 04017/04018-इलाहाबाद से आनंद विहार टर्मिनस-9 नवंबर से 12 नवंबर तक
-गाड़ी संख्या 02365/02366-पटना से आनंद विहार टर्मिनस-16 नवंबर से 24 नवंबर तक
-गाड़ी संख्या 05277/05278-भागलपुर से दिल्ली-18 नवंबर से 19 नवंबर तक
-गाड़ी संख्या 03165/03166-सियालदाह से आनंद विहार टर्मिनस-4 नवंबर से 19 नवंबर तक
-गाड़ी संख्या 02263/02264- सियालदाह से अजमेर-7 नवंबर से 22 नवंबर तक
-गाड़ी संख्या 02597/02598-गोरखपुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस - 19 नवंबर तक