Move to Jagran APP

छह अक्टूबर को शहर में 6 घंटे 40 मिनट रहेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति नर्वल में करेंगे झंडा गीत के रचयिता श्यामलाल गुप्त पार्षद की प्रतिमा का अनावरण

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Sep 2018 02:40 PM (IST)Updated: Fri, 28 Sep 2018 02:40 PM (IST)
छह अक्टूबर को शहर में 6 घंटे 40 मिनट रहेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
छह अक्टूबर को शहर में 6 घंटे 40 मिनट रहेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

जागरण संवाददाता, कानपुर : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद छह अक्टूबर को शहर आएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह जीएसवीएम मेडिकल कालेज व चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद नर्वल जाएंगे और वहां झंडागीत के रचनाकार श्याम लाल गुप्त पार्षद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही प्रवेश द्वार का रिमोट से उद्घाटन करेंगे। वह शहर में छह घंटे चालीस मिनट रहेंगे।

loksabha election banner

'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा नामक झंडागीत के रचनाकार पद्मश्री श्याम लाल गुप्त पार्षद की प्रतिमा की स्थापना 15 साल पहले हुई थी। तब से ही अनावरण का इंतजार है। अब राष्ट्रपति खुद इसका अनावरण करेंगे। गांव में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी तरह इलाहाबाद हाईवे से नर्वल गांव तक सड़क का निर्माण हो रहा है। यहां गेट बनाया जा रहा है। इस गेट का वह उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति भवन से मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

- - - - - - - - - - -

यूं रहेगा कार्यक्रम

-7.30 बजे सुबह राष्ट्रपति भवन से प्रस्थान।

- 7.45 बजे सुबह पालम एयरपोर्ट आगमन।

- 7.55 बजे सुबह नई दिल्ली से प्रस्थान।

- 9.05 बजे सुबह चकेरी एयरपोर्ट पर आगमन।

- 9.15 बजे सुबह चकेरी एयरपोर्ट से प्रस्थान।

- 9.35 बजे सुबह चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय हेलीपैड पर आगमन।

- 9.45 बजे सुबह हेलीपैड से प्रस्थान।

- 9.50 बजे सुबह जीएसवीएम मेडिकल कालेज आगमन।

- 10 बजे से 11 बजे तक फॉग्सी द्वारा वूमेन हेल्थ, वेलनेस एंड इंपावरमेंट पर आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस में जीएसवीएम मेडिकल कालेज में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

- 11 बजे मेडिकल कालेज से प्रस्थान।

- 11.05 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में समारोह स्थल पर आगमन।

- 11.15 से 12.15 बजे तक टैलेंट डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि रहेंगे।

- 12.15 बजे से समारोह स्थल से प्रस्थान।

- 12.20 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में आगमन।

- 1.20 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से प्रस्थान।

- 1.25 बजे हेलीपैड पर आगमन।

- 1.35 बजे प्रस्थान।

- 1.55 बजे आगमन नर्वल हेलीपैड।

- 2.05 बजे हेलीपैड से प्रस्थान।

- 2.10 बजे नर्वल में कार्यक्रम स्थल पर आगमन।

- 2.15 बजे से 3.00 बजे तक श्यामलाल गुप्त पार्षद की प्रतिमा का अनावरण व प्रवेश द्वार का उद्घाटन।

- 3.00 बजे प्रस्थान।

- 3.05 बजे आगमन हेलीपैड।

- 3.15 बजे नर्वल से प्रस्थान।

- 3.35 बजे चकेरी एयरपोर्ट आगमन।

- 3.45 बजे कानपुर से प्रस्थान।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.