Move to Jagran APP

देव दीपावली पर कानपुर में जगमग होंगे गंगा तटों, अटल घाट पर विशेष उत्सव की तैयारी

कानपुर में देव दीपावली पर गंगा के 23 प्रमुख घाटों पर दीप माला रोशन करने की तैयारी शुरू कर दी गइ है। अटल घाट पर कोविड नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालु शामिल होंगे। समिति ने पूरी तैयारी कर ली है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 12:44 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 12:44 PM (IST)
देव दीपावली पर कानपुर में जगमग होंगे गंगा तटों, अटल घाट पर विशेष उत्सव की तैयारी
समिति के पदाधिकारियों ने अटल घाट पर प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

कानपुर, जेएनएन। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का उत्सव देव दीपावली समिति द्वारा शहर के 23 गंगा घाटों का उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। विभिन्न घाटों पर समिति के पदाधिकारी आयोजन को भव्यतम रूप प्रदान करने में सहयोग करें। समिति द्वारा केंद्रीय आयोजन गंगा बैराज स्थित पटेल घाट पर मनाया जाएगा। यह बातें गंगा देव दीपावली समिति द्वारा बाबा घाट पर आयोजित प्रेस वार्ता में बाल योगी अरुण चैतन्य पुरी महाराज ने कही। उन्होंने बताया कि बिठूर सरसैया घाट लक्ष्मण घाट मैगजीन घाट बाबा घाट सहित 23 घाटों पर दीपदान कर उत्साह मनाया जाएगा। आयोजन में मास्क की अनिवार्यता और शारीरिक पूरी का पालन करते हुए सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को शामिल किया जाएगा। बाल योगी अरुण चेतन पुरी महाराज ने कहा कि प्रतिवर्ष इस आयोजन को हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मनाया जाता रहा है। परंतु इस बार संक्रमण के चलते समिति समिति द्वारा श्रद्धालुओं को अपने घर के निकट स्थित मंदिरों में दीप प्रज्वलन करने का आग्रह किया गया है।

loksabha election banner

महाराज श्री ने कहा कि 5 या 11 दीपक जलाकर भक्त भक्त सुख समृद्धि की कामना करेंगे। उन्होंने कहा कि शाम 6:00 बजे सभी घाटों पर एक साथ आयोजन की शुरुआत दीप जलाकर की जाएगी। बनारस की तर्ज पर होने वाले इस आयोजन में गंगा आरती व वैदिक मंत्रोच्चारण वातावरण को भक्ति में बनाएगा। समिति के राजीव शुक्ला ने बताया कि अटल घाट सहित शहर के विभिन्न घाटों पर समिति द्वारा मास्क का वितरण किया जाएगा ताकि कोई भी श्रद्धालु बिना मास्क के प्रवेश ना कर सके। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष इस आयोजन को प्रशासन का सहयोग मिलता रहा है। इस अवसर पर गौरव द्विवेदी आशीष पांडे पार्षद कीर्ति अग्निहोत्री वंदना गुप्ता अशोक पांडे आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.