Move to Jagran APP

वाहनों के धुएं ने बिगाड़ी शहर की आब-ओ-हवा, हर घंटे बढ़ता गया प्रदूषण Kanpur News

दो दिन तक सामान्य रहा वायु प्रदूषण अचानक बढऩे लगा है।

By AbhishekEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 02:08 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 05:56 PM (IST)
वाहनों के धुएं ने बिगाड़ी शहर की आब-ओ-हवा, हर घंटे बढ़ता गया प्रदूषण Kanpur News
वाहनों के धुएं ने बिगाड़ी शहर की आब-ओ-हवा, हर घंटे बढ़ता गया प्रदूषण Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। दो दिन तक सामान्य रहा वायु प्रदूषण का स्तर रविवार को फिर से उछाल मार गया। हवा में हानिकारक गैसों की मात्रा फिर से बढ़ गई। वायु प्रदूषण का ग्राफ धूप निकलने के साथ ही ऊपर उठता गया। रविवार की छुट्टी होने से लोग वाहनों से घूमने निकले। उनके इंजन से निकलने वाले धुएं ने वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) की 'सेहत' बिगाड़ दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से रविवार को जारी रिपोर्ट ने 'फिजाÓ को सेहत के लिए नुकसानदायक बताया।

loksabha election banner

रात 12 बजे सेबढ़ता घनत्व

हानिकारक गैसों का घनत्व रात 12 बजे के बाद बढ़ जाता है। यह सुबह पांच से छह बजे तक प्रभावित रहता है। उस दौरान तापमान एकदम ठंडा हो जाता है। कोहरे के चलते गैसें एकत्रित होती चली जाती हैं।

कम नहीं हो रही धूल

शहर के वातावरण में धूल की मात्रा कम नहीं हो रही है। उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसबी फ्रैंकलिन के मुताबिक धूल की वजह से पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर बढ़ जाता है।

ऐसे बढ़ा वायु प्रदूषण का स्तर 

समय           एक्यूआइ

सुबह पांच       209

सात               197

नौ                  193

ग्यारह             205

दोपहर एक      220

तीन                234

शाम पांच         247

सात                255


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.