विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM श्री स्कूलों के टीचर-स्टूडेंट्स के लिए सरकार ने तैयार किया प्लान, अब प्राइवेट विद्यालयों की तरह मिलेगा 'स्मार्ट कार्ड'

Published: Thu, 10 Sep 2026 10:37 PM (IST)

कानपुर के पीएम श्री स्कूलों में अब शिक्षकों और कक्षा 8 तक के छात्रों को निजी स्कूलों की तरह स्मार्ट ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. पीएम श्री स्कूलों में मिलेंगे स्मार्ट आईडी कार्ड।

  2. शिक्षकों और छात्रों के लिए पहचान व सुरक्षा में सहायक।

  3. वाटर-रेजिस्टेंट प्लास्टिक कार्ड, 50 रुपये प्रति कार्ड बजट।

जागरण संवाददाता, कानपुर। अब पीएम श्री स्कूलों के शिक्षकों और आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को प्राइवेट स्कूलों की तरह स्मार्ट आइडी कार्ड मिलेगा। प्रति कार्ड 50 रुपये की दर से जिले के लिए बजट जारी किया गया है। 23 पीएम श्री स्कूलों के विद्यार्थियों व शिक्षकों को मिलने वाला ये कार्ड वाटर-रेजिस्टेंस प्लास्टिक कार्ड होगा जो जल्दी खराब नहीं होगा।

शिक्षकों के कार्ड पर नाम, पदनाम, मानव संपदा कोड, विद्यालय, ब्लाक,जिले का नाम, जन्मतिथि, ब्लड ग्रुप, फोन नंबर, क्यूआर कोड, पीएम-श्री और निपुण भारत मिशन का लोगो रहेगा। विद्यार्थियों के कार्ड पर नाम, कक्षा, रोल नंबर, विद्यालय का नाम, अपार आइडी या यू-डायस कोड, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, ब्लड ग्रुप, पता, फोटो आदि लिखा होगा।

यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण

विद्यालय अवधि में आइडी कार्ड पहनना अनिवार्य होगा, इससे शैक्षिक भ्रमण, खेलकूद प्रतियोगिताओं और अन्य आयोजनों में पहचान और सुरक्षा में मदद मिलेगी।