ट्रक की टक्कर से बोलेरो पलटने से परिवार के दो लोगों की मौत, छह घायल
तिलक समारोह में शामिल होकर बेला से वापस तिर्वा लौटते समय हादसा हुआ।
By AbhishekEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 03:38 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 03:38 PM (IST)
कन्नौज, जेएनएन। बेला रोड पर उमर्दा के पास रविवार आधी रात ट्रक की टक्कर से बोलेरो पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को एलएलआर अस्पताल कानपुर भिजवाया गया। बोलेरो सवार लोग औरैया के बेला में तिलक समारोह में शामिल होकर तिर्वा लौट रहे थे।
कस्बे के गांधीनगर शुक्ला कॉलोनी निवासी श्याम सिंह परिवार के लोगों के साथ बोलेरो से औरैया के बेला में तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रविवार देर रात घर लौटते समय उमर्दा के पास ट्रक ने पीछे से बोलेरो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद बोलेरो सवार घायलों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और बोलेरो से लोगों को बाहर निकाला।
बोलेरो में सवार श्याम सिंह पुत्र हरनाम सिंह और मुस्कान पुत्री बृजराज सिंह की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल हुए सत्येंद्र सिंह पुत्र हरनाम सिंह, मिथिलेश पत्नी श्याम सिंह, शकुंतला पत्नी सत्येंद्र सिंह, कृष्णा पुत्र सत्येंद्र सिंह, काजल पत्नी आशुतोष सिंह व रघुराज सिंह पुत्र मुन्ना सिंह को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों को कानपुर रेफर कर दिया। जानकारी होने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष टीपी वर्मा ने बताया कि ट्रक का पता लगाकर आरोपित चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें