वीआइपी वार्ड चटाई मोहाल में गोबर से चोक हो गई नालियां, अतिक्रमण रोक रहा रास्ता
वीआइपी वार्ड चटाई मोहाल भी चंट्टों व अतिक्रमण से घिरा हुआ है। फुटपाथ अतिक्रमणकारियों ने लील लिया है तो चंट्टे वालों ने सीवर लाइन व नालों में गोबर डाल दिया है।
By Edited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 01:20 AM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 01:26 AM (IST)
कानपुर (जागरण संवाददाता)। शहर का वीआइपी वार्ड चटाई मोहाल भी चंट्टों व अतिक्रमण से घिरा हुआ है। फुटपाथ अतिक्रमणकारियों ने लील लिया है तो चंट्टे वालों ने सीवर लाइन व नालों में गोबर डाल दिया है। इसके चलते नालियां चोक हो गई हैं और जल निकासी नहीं हो पा रही। बिना बारिश के ही पानी भरा रहता है। बरसात में और समस्या विकट हो जाती है।
समस्याओं से परेशान जनता की बात सुनने के लिए दैनिक जागरण ने बिरहाना रोड के गणेश धर्मशाला में जागरण आपके द्वार शिविर लगाया। इसमें जनता ने मौजूद महापौर प्रमिला पांडेय व पार्षद विकास जायसवाल व अफसरों से गुहार लगाई। महापौर ने अफसरों को आदेश दिए कि हर हाल में जनता की समस्याओं का निस्तारण कराया जाए। इसमें लापरवाही न बरती जाए। वह खुद दीपावली के बाद दस्ते के साथ क्षेत्र में घूमकर अतिक्रमण हटाएंगी। इस दौरान कई लोगों ने क्षेत्र में फुटपाथ पर बन रहे अवैध निर्माण की शिकायत की। उन्होंने कहा कि केडीए उपाध्यक्ष से बात करेंगी।
सड़कों व गलियों में चंट्टे
फीलखाना, बिरहाना रोड समेत आसपास के इलाकों में कई चंट्टे हैं। विरोध करने पर चट्टा संचालक मारपीट पर उतारू हो जाते है। नालियों व सीवर लाइन में गोबर डाल रहे हैं। कई बार शिकायत की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
फुटपाथ पर सजा ली दुकानें
वार्ड में फुटपाथ पर लोगों ने दुकानें सजा रखी हैं। फुटपाथ के साथ ही नालियों को भी घेर रखा है। सड़क पर वाहन खड़े होने से रास्ते और सकरे हो गए हैं, जिससे दिनभर जाम लगा रहता है। त्योहार में तो पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
नलों में आता दूषित पानी
जर्जर पड़ी पेयजल लाइन के चलते घरों में नलों में दूषित पानी जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कई बार अफसरों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस है।
पार्किग की व्यवस्था नहीं
व्यावसायिक इलाका होने के बाद भी पार्किग की व्यवस्था नहीं है। कैनाल पटरी और फूलबाग में मल्टी लेबल पार्किग बनाई जा रही है लेकिन वह पार्किग के लिए कम है।
हाउस टैक्स में गड़बड़ी की शिकायत
फीलखाना में एक बिल्डिंग में हाउस टैक्स में गड़बड़ी करने व दाखिल खारिज गलत चढ़ा होने की शिकायत क्षेत्रीय जनता ने की। इस मामले में कोर्ट में भी जांच चल रही है।
जागरण सुझाव
-60 सफाई कर्मचारियों के चलते क्षेत्र की सफाई नहीं हो पा रही है। सौ कर्मचारियों की जरूरत है।
-वार्ड में सीवर सफाई कर्मचारी तीन की जगह 30 आवंटित किए जाएं।
-क्षेत्र में और पार्किग की व्यवस्था की जाए।
-महिलाओं के लिए पेशाबघर और शौचालय का निर्माण कराया जाए।
-गरीबों के लिए बरातशाला का निर्माण क्षेत्र में किया जाए।
-चंट्टों व आवारा जानवरों को हटाया जाए।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
-जनता की समस्याओं को सुना है। चंट्टों व अतिक्रमण को हटाया जाएगा। साथ ही आय बढ़ाने के लिए नए बने मकानों का टैक्स चिह्नित कराया जाएगा कि कितना टैक्स दे रहे है। - प्रमिला पांडेय महापौर
-जनता की एक-एक समस्याओं को नोट कर लिया है और अफसरों को भी लिखा दिया है। निस्तारण न होने पर जनता के साथ अफसरों को घेरा जाएगा। -विकास जायसवाल, पार्षद चटाई मोहाल
-जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। संबंधित विभागों को समस्याएं नोट करा दी जाएंगी। - प्रदीप कुमार तिवारी, कर अधीक्षक नगर निगम

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें