Move to Jagran APP

फ्लाइट के उड़ान भरते ही कानपुर एयरपोर्ट पर उड़े यात्री के होश, हवाई यात्रा करने वाले जरूर जान लें वजह

कानपुर के ग्वालटोली में रहने वाले यात्री ने भतीजे के चालीसवें में शामिल होने के लिए 23 अक्टूबर को मुंबई जाने वाली फ्लाइट का टिकट आरक्षित कराया था और उसपर दोपहर 330 बजे का टाइम दर्ज था लेकिन फ्लाइट उड़ चुकी थी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 09:05 PM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 09:05 PM (IST)
फ्लाइट के उड़ान भरते ही कानपुर एयरपोर्ट पर उड़े यात्री के होश, हवाई यात्रा करने वाले जरूर जान लें वजह
कानपुर से मुंबई उड़ान अब सातों दिन हो गई है।

कानपुर, जेएनएन। चकेरी एयरपोर्ट पर शनिवार की दोपहर बाद मुबई की फ्लाइट उड़ान भर चुकी थी, पीछे से पहुंचे यात्री काे जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। जानकारी के बाद उसके जैसे तीन और यात्री भी हक्का-बक्का रह गए। इसमें से एक यात्री ने विमानन कंपनी के अफसरों को जानकारी भी दी लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी।

prime article banner

कानपुर के ग्वालटोली निवासी डॉ. जुल्फिकार ने 23 अक्टूबर को मुंबई जाने के लिए टिकट आरक्षित कराया था, टिकट में फ्लाइट का समय दोपहर 3:30 बजे दर्ज था। शनिवार को वह टिकट पर दर्ज समय के मुताबिक एयरपोर्ट पहुंचे तो जानकारी हुई कि फ्लाइट मुंबई के लिए पहले ही उड़ चुकी है। डॉ. जुल्फिकार ने बताया कि मुंबई में भतीजे की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। रविवार को चालीसवां कार्यक्रम होना था, जिसमें शामिल होने के लिए 20 दिन पहले ही मुंबई की टिकट बुक कराई थी। जब उन्होनें विमान कंपनी के कर्मचारियों से इसकी शिकायत की तो बताया गया कि किराया वापस नहीं होगा।

विमान कंपनी ने अचानक समय बदल दिया और उन्हें कोई सूचना नहीं दी। डॉ. जुल्फिकार ने बताया कि वह अकेले नहीं थे, उनके जैसे तीन और यात्रियों की फ्लाइट छूट गई थी। इसके बाद वह मायूस होकर लौट गए। विमान कंपनी के अधिकारी यशवंत रावत ने बताया कि सभी यात्रियों को समय परिवर्तन की जानकारी मोबाइल फाेन, वाट्सअप और ई-मेल पर पहले दी गई थी। डॉ. जुल्फिकार को भी फोन किया गया था, जब वह नहीं उठा तो ई-मेल भेजा गया था।

13 नवंबर से बदल गया है समय

दरअसल 9 नवंबर को कंपनी की ओर से निर्णय लिया गया कि मुंबई की फ्लाइट सात दिन उड़ान भरेगी। 13 नवंबर से इसकी शुरुआत की गई है, पहले फ्लाइट चकेरी एयरपोर्ट से 3:30 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरती थी लेकिन नए शेड्यूल में 12:45 बजे ही मुंबई के लिए फ्लाइट उड़ान भर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.