Move to Jagran APP

विराजे गजानन, छाई खुशियां

कानपुर, जागरण संवाददाता : विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश जैसे ही पंडालों में विराजमान हुए, जयघोष्

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 01:47 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 01:47 AM (IST)
विराजे गजानन, छाई खुशियां
विराजे गजानन, छाई खुशियां

कानपुर, जागरण संवाददाता : विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश जैसे ही पंडालों में विराजमान हुए, जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो गया। प्रभु के अवतरण पर भक्तों ने आतिशबाजी की। भगवान का पूजन अर्चन व आरती कर सुख समृद्धि का वरदान मांगा। शंखनाद, ढोलक की थाप पर भक्त देर रात तक झूमे और वातावरण में प्रथम पूज्य भगवान गणेश का जयघोष भी गूंजता रहा। गौरी पुत्र गणेश के दर्शन को पूजन पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।

loksabha election banner

श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल कमेटी साइड नंबर एक में दस भुजाओं से युक्त गणपति विराजमान हुए। पुष्पवर्षा के साथ भक्तों ने जय गणेश का उद्घोष किया। स्त्री, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी भक्ति भाव में लीन थे। भगवान की आरती के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की स्मृति में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर राजन त्रिवेदी, राजकुमार खंडेलवाल, विनय गुप्ता काके, आदित्य त्रिपाठी, देवेश गुप्ता, पारस, राजन उपस्थित रहे। आशा माता सेवा समिति द्वारा झकरकटी स्थित आशा माता मंदिर में ॐ गं गणपतये नमो नम: उच्चारण के बीच गजानन की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर संत मिश्रा, बंटी मिश्र उपस्थित रहे। राधे राधे बाल समिति ने लाठी मोहाल में भगवान की प्रतिमा स्थापित की। सिद्धि विनायक नमो नम: मंत्रोच्चारण के साथ गणपति को दूर्बा, इलायची, बेल पत्र, श्वेतार्क आदि अर्पित किया गया। पंडित रामकुमार बाजपेयी, अरुण अग्रवाल, ज्ञानेंद्र विश्नोई आदि रहे। छावनी के फेथफुलगंज में श्री पंचेश्वर महादेव नवयुवक मित्र मंडल द्वारा भगवान श्रीगणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। भक्तों ने 'वक्रतुंड महाकाय सूर्य कोटि..' मंत्रोच्चारण कर भगवान को विराजमान किया। घंटा घडियाल और भजन कीर्तन के बाद भगवान की आरती हुई। छावनी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष जगमोहन यादव, अश्वनी यादव, झल्लू तिवारी, बुद्धिलाल शर्मा, जीतू, ¨रकू उपस्थित रहे। श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति द्वारा बजरंग चौक शिवाला में महोत्सव आयोजित किया गया। यहां गणपति की भव्य मूर्ति भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। राहगीर भगवान से आशीर्वाद लेकर आगे बढ़े। पंडित महेश चंद्र शास्त्री, विभव शर्मा, शैलेंद्र सिंह, यशवंत मराठा, मोतीलाल मौर्य उपस्थित रहे। सार्वजनिक श्री गणेश महोत्सव समिति द्वारा लाजपत नगर मेला मैदान में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। यहां पर जवाबी कीर्तन का भक्तों ने आनंद लिया। अरविंद सिंह, अबोध श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार, सुनील कनौजिया, जय प्रकाश उपस्थित रहे। शिव दुर्गा सेवा समिति द्वारा अशोक नगर में उत्सव का आयोजन किया गया। यहां गजानन के साथ ही भगवान शिव व अन्य देवी देवताओं के भी भक्तों ने दर्शन किए। श्री गणेश महोत्सव समिति द्वारा मानस पार्क काकादेव में आयोजित उत्सव में प्रतिमा स्थापित की गई। इसके साथ ही कैंट, गुजैनी, लालबंगला, गोविंदनगर, दादानगर, पनकी, महाराष्ट्र मंडल खलासी लाइन, कल्याणपुर, रावतपुर, गांधीग्राम, सचेंडी समेत तीन हजार से अधिक स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.