Move to Jagran APP

स्वच्छता की अलख जगातीं शहर की दीवारें

देश को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार तो प्रयास कर ही रही है। कानपुर शहर में परिवर्तन संस्था ने युवाओं के साथ शहर की दीवारों पर पेंटिंग कर स्व'छता संदेश देने का काम शुरू किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Apr 2018 01:52 PM (IST)Updated: Sun, 08 Apr 2018 01:52 PM (IST)
स्वच्छता की अलख जगातीं शहर की दीवारें
स्वच्छता की अलख जगातीं शहर की दीवारें

अंकुश शुक्ला, कानपुर : स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश अब शहर की दीवारें भी देंगी। महानगर में स्वच्छ भारत की कल्पना को साकार करने के लिए परिवर्तन संस्था ने पहल की है। संस्था ने शहर के लाल इमली चौराहे के पास यूपीटीटीआइ के छात्र-छात्राओं के साथ दीवारों पर रंग कर मनोहारी कलाकृतियां बना शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने इस दौरान स्वच्छता के साथ लड़कियों की सुरक्षा के संदेश भी दिए।

loksabha election banner

रविवार सुबह परिवर्तन संस्था के साथ छात्र-छात्राओं ने दीवारों पर सुंदर पुष्पों के साथ महापुरुषों के चित्र बनाने के साथ सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश अपनी कला के जरिए दीवारों पर उकेरा। छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाशक्ति से दीवारों पर ऐसे मनोहारी दृश्य बनाए कि आने जाने वाले अपने वाहन रोक उनकी इस प्रतिभा का दीदार करने को मजबूर हो गए। इस काम में योगदान दे रही आयुषी ने बताया कि उनकी मेहनत से शहर के लोगो में स्वच्छता का संदेश जाएगा, अगर एक भी व्यक्ति इससे सीख लेकर शहर को साफ बनाने में अपना योगदान देने लगेगा तो मेहनत सफल हो जाएगी। दीवारों पर लिखे गए संदेश स्वच्छ भारत स्वच्छ शहर की थीम पर आधारित रहे। लड़कियों ने अपने ऊपर हो रहे हमले पर भी कलाकृति बना शहर में अपना सम्मान बनाने और बचाने को आग्रह किया। उधर से गुजर रहीं महापौर प्रमिला पाडेय ने भी 10 मिनट तक रुक कर छात्र-छात्राओं द्वारा किए जा रहे स्वच्छता के अभियान को देखा। इस मौके पर राजेश ग्रोवर, अनिल गुप्ता, राघव त्रिपाठी, संदीप जैन, अनूप द्विवेदी, आयुषी, प्राशी, दिशा त्रिपाठी, गौरी दुबे, हर्ष ग्रोवर आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.