कानपुर दक्षिण के One million लोगों को मिलेगी राहत, सात दिन में पूरा जाएगा दादानगर पुल का परीक्षण
दादानगर क्रासिंग पर बना दो लेन का पुल वन-वे है। बर्रा से विजयनगर जाने वाले लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। क्रासिंग बंद होने के चलते एक तरफ भीषण जाम लगता है। इससे बचने के लिए वाहन सवार उल्टी दिशा में पुल से होकर निकलते हैं।
कानपुर, जेएनएन। दादानगर पुल बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सप्ताह भर के अंदर मिट्टी परीक्षण का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद जांच के लिए शासन को भेजा जाएगा। समानांतर पुल के बनने से 10 लाख लोगों को रोज लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
दादानगर क्रासिंग पर बना दो लेन का पुल वन-वे है। बर्रा से विजयनगर जाने वाले लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। क्रासिंग बंद होने के चलते एक तरफ भीषण जाम लगता है। इससे बचने के लिए वाहन सवार उल्टी दिशा में पुल से होकर निकलते हैं। इससे पुल पर भी जाम के हालात बन जाते हैं। कुछ वाहन सवार दादानगर की लेबर कालोनी से होते हुये गोविंदनगर मेन रोड से सीटीआइ की ओर जाते हैं। इससे तकरीबन एक किमी का चक्कर लगता है। इससे निजात के लिए सेतु निर्माण निगम ने सर्वे करा लिया है। मिट्टी परीक्षण का काम भी सप्ताह भर में पूरा हो जाएगा। इसके बाद डीपीआर तैयार होगी।
रेलवे में जारी किये 11 करोड़ : कानपुर-झांसी लाइन के ऊपर दादानगर में रेल मंत्रालय को पुल बनाना है। इसके लिए छह दिन पहले 11 करोड़ रुपये की राशि जानकारी कर दी गई है।
सरसैया घाट पुल के बजट पर यूपीसीडा को आपत्ति : सरसैया घाट पर प्रस्तावित तीन किलोमीटर लंबे फोर लेन पुल के निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने और मिट्टी परीक्षण आदि कार्यों के लिए सेतु निर्माण निगम ने उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण प्रबंधन से 50 लाख रुपये की मांग की है। पुल की अनुमानित लागत साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये बतायी गई है। प्रबंधन ने निगम के महाप्रबंधक से 50 लाख रुपये मांगे जाने पर आपत्ति जताई है और तैयार की गई दोनों डिजाइन मांगी है। कहा है कि प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए इतनी बड़ी राशि बहुत ज्यादा है।
इनका ये है कहना
- दादानगर पुल के लिए सर्वे पूरा हो चुका है। सप्ताह भर में मिट्टी परीक्षण का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद डीपीआर तैयार होगी। -केएन ओझा, परियोजना प्रबधंक, सेतु निर्माण निगम।